बस कुछ घरेलू नुस्खों से वॉश बेसिन को बनाएं नया जैसा, पीले दाग और बदबू होगी गायब

Last Updated:

Wash Basin Cleaning Tips: वॉश बेसिन पर जमा पीले दाग और बदबू से छुटकारा पाना मुश्किल नहीं है. अमोनिया, नींबू, फिटकरी और नेफ्थलीन जैसे आसान उपाय अपनाकर आप अपने बाथरूम को साफ, चमकदार और फ्रेश बना सकते हैं. बस नियमित सफाई का ध्यान रखें.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बाथरूम क्लीनिंग टिप्स

Wash Basin Cleaning Tips: घर का बाथरूम साफ रखना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन सच ये है कि इसे साफ रखना सबसे मुश्किल कामों में से एक है. खासकर वॉश बेसिन, जो दिनभर इस्तेमाल में आता है, जल्दी गंदा हो जाता है. धीरे-धीरे उस पर पीले दाग जमने लगते हैं, जो देखने में खराब लगते हैं और हटाने में भी काफी मेहनत लगती है. कई बार महंगे क्लीनर इस्तेमाल करने के बाद भी दाग पूरी तरह साफ नहीं होते, अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान घरेलू और असरदार तरीकों से आप वॉश बेसिन को फिर से नया जैसा चमका सकते हैं.

अच्छी बात ये है कि इन उपायों में ज्यादा खर्च भी नहीं होता और ये चीजें घर में आसानी से मिल जाती हैं. आज हम आपको ऐसे ही कुछ ट्रिक्स बता रहे हैं, जिनसे ना सिर्फ पीले दाग हटेंगे, बल्कि बदबू भी पूरी तरह खत्म हो जाएगी. इन टिप्स को अपनाकर आपका बाथरूम साफ, चमकदार और फ्रेश महसूस होगा.

वॉश बेसिन साफ करने के आसान और असरदार उपाय
1. अमोनिया और सिरका का कमाल
अगर वॉश बेसिन पर बहुत पुराने और जिद्दी दाग हैं, तो ये तरीका सबसे ज्यादा असरदार माना जाता है. एक कप पानी में 4 चम्मच सिरका मिलाएं और इसे दाग वाली जगह पर स्प्रे करें. इसके ऊपर थोड़ा अमोनिया पाउडर डाल दें. 5 मिनट बाद फिर से सिरका वाला घोल डालें और ब्रश से रगड़ें. दाग धीरे-धीरे गायब हो जाएंगे.

2. नींबू, नमक और सोडा का घरेलू पेस्ट
ये तरीका बिल्कुल आसान और सेफ है. 5-6 नींबू के छिलकों को नमक के साथ पीस लें. इसमें थोड़ा सा बाथरूम क्लीनर मिलाकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को दाग पर लगाकर कुछ देर छोड़ दें और फिर ब्रश से साफ करें. इससे दाग भी हटेंगे और खुशबू भी आएगी.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

3. फिटकरी से चमकाएं बेसिन
फिटकरी एक पुराना लेकिन बेहद असरदार उपाय है. पानी में फिटकरी डालकर उबाल लें और इस घोल को दाग वाली जगह पर डालें. 10-15 मिनट बाद ब्रश से रगड़ें. इससे पीले दाग जल्दी साफ हो जाते हैं और बेसिन चमकने लगता है.

4. बदबू दूर करने के लिए नेफ्थलीन बॉल्स
अगर वॉश बेसिन से बदबू आ रही है, तो नेफ्थलीन बॉल्स काम आएंगी. इन्हें बेसिन की नाली में डाल दें. ये धीरे-धीरे काम करती हैं और बदबू को खत्म कर देती हैं. साथ ही पाइप में कीड़े भी नहीं आते.

कुछ जरूरी टिप्स जो काम आसान बना देंगे
हफ्ते में कम से कम 2 बार बेसिन जरूर साफ करें. ज्यादा केमिकल का इस्तेमाल न करें. हर इस्तेमाल के बाद पानी से बेसिन धो लें.
ब्रश या स्पंज को भी साफ रखें.

About the Author

Mohit Mohit

मीडिया इंडस्ट्री में 8+ साल का अनुभव, ABP, NDTV, दैनिक जागरण और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़कर काम किया। लाइफस्टाइल, धर्म और संस्कृति की कहानियों को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करने का खास हुनर।…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *