Last Updated:
Veg Loaded Dosa In Kadhai: थोड़ी सी प्री-प्रिपरेशन के साथ आप बच्चों को टिफिन में वेज लोडेड डोसा दे सकती हैं. इसकी खासियत यह है कि सही तकनीक से आप इसे कढ़ाई में भी बना सकती हैं. बच्चे पूरा टिफिन खत्म करके आएंगे और मम्मी संतुष्ट रहेंगी कि बच्चों ने हेल्दी खाया.
रांची. बच्चों के टिफिन के लिए खासतौर पर घर की महिलाएं परेशान रहती हैं कि सुबह-सुबह बढ़िया टिफिन क्या बनाएं कि बच्चे तुरंत 2 मिनट में साफ कर दें. ऐसे में अगर आप हेल्दी के साथ-साथ स्वादिष्ट टिफिन देना चाहती हैं तो एक बार वेज लोडेड डोसा ट्राई कर सकती हैं, जो बनता भी एकदम 2 मिनट में है. बस आपको दो-तीन बातों का ख्याल रखना है और यह रांची के एकदम लोकल स्टाइल में तैयार होगा. यहां पर देखिए कैसे इसे कढ़ाई में बना सकते हैं और यह चिपकेगा भी नहीं.
बैटर पहले से तैयार करके रख लें
रांची लोकल स्पेशल वेज लोडेड डोसा बनाने के लिए कुकिंग एक्सपर्ट शालिनी बताती हैं, सबसे पहले आपको उड़द की दाल और चावल दोनों को आधा-आधा पीस लेना है. इन दोनों को रात में भिगोकर रखें तो और भी अच्छा है. बढ़िया से पीसकर आप बैटर तैयार कर लें और एक बात का ध्यान रखें, कम से कम 10 मिनट तक एक ही दिशा में बढ़िया से इसको हाथ से चलाएं. इससे यह थोड़ा फूल जाएगा और कुरकुरा बनेगा.
रात में कर लें प्री प्रिपरेशन
वे आगे बताती हैं, अगर आप बच्चों को सुबह टिफिन में डोसा देना चाहती हैं तो एक काम कर सकती हैं, रात में आलू को उबालकर रख सकती हैं, सुबह में बस आपको मैश करना होगा. इसमें आपको कई तरह की सब्जी डालनी है. जैसे कि बारीक कटा हुआ शिमला मिर्च, बारीक कटा हुआ गाजर, भुनी हुई मूंगफली, भुना हुआ थोड़ा सा काजू, प्याज यह सभी डाल दीजिए. अगर आप अपनी तरफ से और भी सब्जी डालना चाहते हैं तो और भी अच्छा है.
स्टफिंग जितनी टेस्टी, डोसा उतना बढ़िया
जितनी सब्जी डालेंगे उतना हेल्दी होगा और इसको हल्के तेल, नमक और हल्दी डालकर फ्राई कर लीजिए. जब यह सुनहरा फ्राई हो जाए, तो इसमें जो मैश किया हुआ आलू है वह डाल दीजिए. अब 2 मिनट फ्राई करके नीचे उतार लीजिए. आपका स्टफिंग तैयार है. अब आपको तवा नहीं बल्कि कढ़ाई चढ़ानी है, लोहे की कढ़ाई हो तो बहुत बढ़िया है, उसमें थोड़ा सा तेल डालिए.
2 मिनट में बनकर तैयार होगा
शालिनी बताती हैं, इसमें अब आपको बैटर डालना है और बैटर डालकर 2 मिनट के लिए छोड़ दीजिए. दरअसल, कढ़ाई में चिपकता नहीं है. अगर आपके पास डोसा कढ़ाई नहीं है तो कोई बात नहीं, इसमें और भी स्वादिष्ट बनता है. इसके बाद इसमें जो आपने वेज लोडेड आलू तैयार कर रखा है वह डाल दीजिए और मोड़ करके नीचे उतार लीजिए. इसे आप देसी मूंगफली की चटनी के साथ बच्चों को लंच में दे सकते हैं, फिर देखिए कैसे बच्चे लंच एकदम साफ करके लाएंगे.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
.