अपतले बालों को बनाएं घना और मजबूत, बस अपनाएं ये अचूक उपाय, एक्सपर्ट से जानें

Last Updated:

Hair Care Tips: अपने बाल को हेयर ऑयलिंग जरूर करें. हफ्ते में 2 से 3 बार नारियल का तेल,प्याज का तेल एवं शुद्ध सरसों का तेल बाल के जड़ों में लगाने से बाल को पोषण मिलता है. इससे बाल की जड़ से मजबूत होते हैं.

पतले बालों को घना और मोटा करना सबकी चाहत होती है. आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगों का गलत खान-पान होने की वजह से न सिर्फ सेहत खराब होता है. बल्कि बाल भी प्रभावित हो रहे हैं. ऐसे में बाल लोगों की सुंदरता को चार चांद लगाता है. लेकिन बदलते मौसम और बदलते खान-पान के कारण लोगों को बाल झड़ने की समस्याएं लगी रहती है.

ऐसे में बाल को सुंदर कैसे बनाएं हर किसी लोगों की चाहत होती है. जिससे उसका बाल खूबसूरत लंबे और घने हो लेकिन हेयर फॉल की समस्या बढ़ती जा रही है. वहीं जानकारी देते रायबरेली के डाइटिशियन अनामिका सिंह लोकल 18 से कहा कि बालों के लिए सबसे असरदार उपाय है. अगर आप अपने बालों को मोटा और सुंदर लम्बा और घना मजबूत बनाना चाहते हैं . आप इन आसान टिप्स की मदद से अपने बालों को झड़ने से रोक सकते हैं.

इन आसान टिप्स को करें फॉलो
आप अपने बाल को हेयर ऑयलिंग जरूर करें. हफ्ते में 2 से 3 बार नारियल का तेल,प्याज का तेल एवं शुद्ध सरसों का तेल बाल के जड़ों में लगाने से बाल को पोषण मिलता है. इससे बाल की जड़ से मजबूत होते हैं. आप अपने लिये सही डाइट एवं प्रोटीन,आयरन और विटामिन ई से भरपूर पोषण तत्वों जैसे खाने का प्रयोग करें जैसे अंडा पालक बादाम और दाल हरी साग सब्जी का सेवन करना बाल के ग्रोथ को बढ़ाता है. घरेलू और देशी चीजो का इस्तेमाल करे जैसे मेथी दाना का पानी एलोवेरा जेल और दही का हेयर मास्क लगाने से बाल खूबसूरत और चमकदार बनते हैं.

हिट टूल से दूरी बनाएं
बार-बार कई लोग अपने बाल को खूबसूरत बनाने के लिए स्ट्रेटनर या हेयर ड्रायर का खूब इस्तेमाल करते हैं जिससे बाल कमजोर होता है. जबकि नेचुरल ड्राई करना बेहतर होता है.साथ ही साथ पर्याप्त नींद और स्ट्रेस फ्री लाइफ तनाव और नींद की कमी भी बाल झड़ने का बहुत बड़ा कारण होता है.ऐसे में आप तनावमुक्त रहें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

अपतले बालों को बनाएं घना और मजबूत, बस अपनाएं ये अचूक उपाय, एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *