इम्यूनिटी का राज: घर पर बनाएं देसी च्यवनप्राश, बच्चों और बड़ों के लिए बेस्ट

Last Updated:

सर्दियों के मौसम की शुरुआत के साथ ही माताएं अपने बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए सबसे पहले च्यवनप्राश का उपयोग शुरू कर देती हैं. आयुर्वेद में भी च्यवनप्राश के कई फायदे बताए गए हैं और इसे खाने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है. आइए जानते है इसे घर पर तैयार करने की आसान रेसिपी…

सर्दियों के मौसम की शुरुआत के साथ ही माताएं अपने बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए सबसे पहले च्यवनप्राश का उपयोग शुरू कर देती हैं. आयुर्वेद में भी च्यवनप्राश के कई फायदे बताए गए हैं और इसे खाने से शरीर में गर्मी बनी रहती है. ऐसे में आज हम आपको घर पर ही देसी तरीके से च्यवनप्राश बनाने का आसान नुस्खा बता रहे हैं, जिससे आप इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं.

लोकल 18

सबसे पहले आंवलों को अच्छे से धोकर उबाल लें. जब आंवले मुलायम हो जाएं, तो उनके बीज निकाल दें और उन्हें मिक्सर में बारीक पीस लें. अब एक कड़ाही में थोड़ा सा घी गर्म करें और इस आंवला पल्प को उसमें डालकर धीमी आंच पर चलाते रहें. इसे तब तक भूनें जब तक इसका रंग हल्का भूरा न हो जाए और इसमें से कच्चेपन की खुशबू खत्म न हो जाए. यह स्टेप बहुत जरूरी है क्योंकि इससे आंवला लंबे समय तक खराब नहीं होता और च्यवनप्राश का स्वाद बढ़ जाता है.

लोकल 18

अब इसमें गुड़ या चीनी डालकर धीरे-धीरे मिलाते रहें ताकि यह पिघल जाए. जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तो इसमें सारे पाउडर मसाले जैसे इलायची, लौंग, दालचीनी, पिपली, काली मिर्च, हींग, गिलोय, अश्वगंधा आदि डाल दें. धीमी आंच पर इस मिश्रण को लगातार चलाते रहें ताकि यह नीचे से जले नहीं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

local 18

जब मिश्रण गाढ़ा होकर जैम जैसी स्थिरता लेने लगे, तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद इसमें शुद्ध शहद मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें. शहद को कभी भी गर्म मिश्रण में न डालें, वरना इसके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं.

लोकल 18

तैयार च्यवनप्राश को एक कांच के साफ जार में भरें. इसे किसी सूखी और ठंडी जगह पर रखें. घर का बना च्यवनप्राश 6 महीने तक सुरक्षित रहता है. हर दिन सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले एक चम्मच च्यवनप्राश गुनगुने दूध या पानी के साथ लें. बच्चों के लिए आधा चम्मच पर्याप्त होता है.

लोकल 18

च्यवनप्राश बनाने के लिए आवश्यक सामग्री में शामिल हैं—500 ग्राम आंवला, 250 ग्राम देसी घी, 250 ग्राम शुद्ध शहद, 300 ग्राम गुड़ या चीनी, 20 ग्राम पीसी हुई इलायची, 10 ग्राम लौंग पाउडर, 10 ग्राम दालचीनी पाउडर, 10 ग्राम पिपली (लंबी काली मिर्च), 10 ग्राम काली मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच हींग, 10 ग्राम गिलोय, साथ ही अगर उपलब्ध हो तो अश्वगंधा और विदांग पाउडर.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

इम्यूनिटी का राज: घर पर बनाएं देसी च्यवनप्राश, बच्चों और बड़ों के लिए बेस्ट

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *