Last Updated:
सोशल मीडिया पर एक शख्स ने घर पर ही स्प्राइट बनाने की तकनीक शेयर की. एक खास पेड़ (पाइन नीडल्स) के पत्तों से ही शख्स ने इस कोल्ड्रिंक को तैयार कर लिया.
क्या आपने कभी सोचा कि बाजार की चमचमाती स्प्राइट को घर पर, वो भी जंगल के पेड़ की पत्तियों से बना सकते हैं? जी हां, सोशल मीडिया पर धूम मचा रही एक पुरानी लेकिन वायरल रेसिपी ने लाखों को चौंका दिया है. अमेरिकी रियलिटी शो ‘स्वैंप पीपल’ के स्टार ब्रूस मिशेल ने अगस्त 2025 में यूट्यूब पर शेयर किया, जो बचपन से अपनी लुइसियाना की बेतु में बनाते थे. यह ‘पाइन नीडल सोडा’ नामक फर्मेंटेड ड्रिंक स्प्राइट जैसा फिजी और साइट्रस स्वाद देती है, बिना किसी आर्टिफिशियल फ्लेवर के. बस तीन दिन इंतजार और आपकी बोतल गैस से भरी हुई तैयार! लेकिन सावधान—गलत पाइन इस्तेमाल किया तो जहरीला असर हो सकता है.
यह रेसिपी वाइल्ड फॉरेजिंग (जंगली सामग्री इकट्ठा करना) का हिस्सा है, जो कोविड के बाद हेल्दी होममेड ड्रिंक्स का ट्रेंड बन गई. ब्रूस के वीडियो में वे बताते हैं: “ये मेरे दादा का राज था. पाइन नीडल्स में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होती है. ये सर्दी-जुकाम भगाती है. इस ड्रिंक को बनाने की रेसिपी सरल है— ताजी, सुरक्षित पाइन नीडल्स (जैसे व्हाइट पाइन) चुनें. 2 कप नीडल्स धोकर चाकू से काट लें. एक क्वार्ट मेसन जार या ग्लास बोतल में डालें. 6 बड़े चम्मच सफेद चीनी (या ब्राउन शुगर स्वाद के लिए) मिलाएं. अब ऊपर तक साफ, अनफिल्टर्ड पानी भरें. पानी क्लोरीन वाला ना लें क्योंकि ये फर्मेंटेशन रोकता है. ढक्कन अच्छे से बंद करें. लेकिन प्लास्टिक कैप यूज करें ताकि प्रेशर बिल्डअप हो. अब गर्म, अंधेरी जगह पर इसे 3-5 दिन रखें. हर दिन हल्का हिलाएं. तीसरे दिन बोतल में बुलबुले दिखेंगे यानी गैस बन गई है. इसमें नींबू का खट्टापन और मीठास स्प्राइट जैसी मिलेगी.
हो सकता है खतरनाक
वैसे तो ये होम मेड स्प्राइट लोगों को काफी पसंद आ रहा है लेकिन इसमें खतरा भी है. सभी पाइन सुरक्षित नहीं होते हैं. य्यू ट्री (टैक्सस बक्काटा) या नॉर्वे स्प्रूस जैसी प्रजातियां जहरीली हैं—उनसे उल्टी, पेट दर्द या सांस की तकलीफ हो सकती है. विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि लोकल फॉरेस्टर से कन्फर्म करें या व्हाइट, रेड या ईस्टर्न व्हाइट पाइन चुनें, जो फूड-सेफ हैं.सोशल मीडिया पर कई फर्मेंटर्स ने शेयर किया कि कि गलत नीडल्स से वो हॉस्पिटल विजिट कर चुके हैं.
View this post on Instagram
.