Restaurant Style Corn Soup: सर्दियों में चाय या कॉफी पीने की बजाय अगर आप गरमा-गरम सूप पिएं तो फायदा ही फायदा है. खासकर स्वीट कॉर्न सूप, जो सिर्फ स्वाद में नहीं, बल्कि सेहत के लिहाज से भी बेहतरीन है. ये सूप आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है, शरीर को अंदर से गर्म रखता है और ठंड से बचाता है. इसका क्रीमी टेक्सचर और मीठा कॉर्न फ्लेवर बच्चों और बड़ों, दोनों को पसंद आता है. साथ ही ये हल्का और हेल्दी होता है. आप चाहें तो इसे लंच, डिनर या स्टार्टर्स में परोस सकते हैं. तो इस विंटर, अपने परिवार और दोस्तों को खुश करने के लिए घर पर बनाएं गरमागरम स्वीट कॉर्न सूप.
घर पर इस तरह बनाएं कॉर्न सूप-
सामग्री:
स्वीट कॉर्न (कैन या फ्रेश) – 1 कप
प्याज़ – 1 मीडियम आकार, बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च – 1, बारीक कटी हुई (इच्छानुसार)
लहसुन – 2-3 कलियाँ, कुटी हुई
मक्खन – 1 टेबल स्पून
मैदा – 1 टेबल स्पून (सूप को गाढ़ा करने के लिए)
दूध – 1 कप
वॉटर/वेजिटेबल स्टॉक – 2 कप
नमक – स्वादानुसार
काली मिर्च – ½ टी स्पून
क्रीम – 2 टेबल स्पून (ऑप्शनल, ज्यादा क्रीमी टेक्सचर के लिए)
हरा धनिया या हरा प्याज़ – सजावट के लिए
बनाने की विधि:
-सबसे पहले एक पैन में मक्खन गर्म करें. इसमें प्याज़ और लहसुन डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें.
-अब हरी मिर्च डालकर 1 मिनट तक भूनें.
-इसमें मैदा डालकर अच्छे से मिलाएं और 1-2 मिनट तक हल्का भूनें ताकि मैदा कच्चा स्वाद न दे.
-धीरे-धीरे दूध डालें और लगातार चलाते रहें ताकि कोई गुठली न बने.
-अब वॉटर या वेजिटेबल स्टॉक डालें और 5-7 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
-इसमें स्वीट कॉर्न डालें और 10 मिनट तक हल्की आंच पर पकाएं.
.