अगर आप घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पाना चाहते हैं तो एग बिरयानी एक बेहतरीन ऑप्शन है. उबले हुए अंडों, खुशबूदार बासमती चावल और मसालों के शानदार मेल से बनने वाली यह डिश खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है. खास बात यह है कि इसे घर पर बहुत आसान तरीके से बनाया जा सकता है और इसका स्वाद किसी रेस्टोरेंट से कम नहीं लगता. एग बिरयानी लंच या डिनर के लिए एक परफेक्ट रेसिपी है, जिसे परिवार के साथ बड़े चाव से खाया जाता है.
.