जोड़ों के दर्द का परमानेंट इलाज! घर पर बनाएं देसी तेल, 200 साल पुराना नुस्खा

Last Updated:

Joint Pain Relief Natural Oil: जो लोग काफी समय से घुटनों के दर्द से परेशान हैं, उनके लिए 200 साल पुराना आयुर्वेदिक तेल बेहद असरदार साबित हो सकता है. यह तेल पुराने समय में करीब-करीब हर घर में बनाया जाता था. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए किसी महंगी या बाहर से मंगाई गई चीज की जरूरत नहीं पड़ती है.

खंडवा. सर्दियों का मौसम आते ही कई लोगों के लिए घुटनों और जोड़ों का दर्द सबसे बड़ी परेशानी बन जाता है. ठंड बढ़ते ही ऐसा लगता है जैसे घुटने जकड़ गए हों, चलना-फिरना मुश्किल हो जाता है. सीढ़ी चढ़ना-उतरना तो जैसे किसी चुनौती से कम नहीं होता. कई लोग सुबह उठते ही दर्द से कराहने लगते हैं और रात को करवट बदलना भी भारी पड़ जाता है. ऐसे में अधिकतर लोग दर्द से राहत पाने के लिए पेन किलर का सहारा लेने लगते हैं. शुरुआत में कुछ देर के लिए आराम जरूर मिलता है लेकिन लगातार दवाइयों का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है. यही वजह है कि पुराने जमाने में लोग दवाइयों की बजाय घरेलू और आयुर्वेदिक नुस्खों पर ज्यादा भरोसा करते थे.

मध्य प्रदेश के खंडवा के डॉक्टर अनिल पटेल लोकल 18 से बातचीत में बताते हैं कि ठंड के मौसम में जोड़ों के दर्द की मुख्य वजह शरीर में वात का बढ़ जाना है. जैसे-जैसे ठंड बढ़ती है, वैसे-वैसे घुटनों की जकड़न, सूजन और दर्द भी बढ़ने लगता है. डॉक्टर अनिल के मुताबिक, जो लोग लंबे समय से घुटनों के दर्द से परेशान हैं, उनके लिए एक 200 साल पुराना आयुर्वेदिक तेल काफी असरदार साबित हो सकता है. यह तेल पुराने समय में लगभग हर घर में बनाया जाता था. खास बात यह है कि इस तेल को बनाने के लिए किसी महंगी या बाहर से मंगाई गई चीज की जरूरत नहीं होती. इसमें इस्तेमाल होने वाली सभी सामग्री देसी होती हैं, जो आसानी से घर में मिल जाती हैं और मिलकर इस तेल को बेहद असरदार बना देती हैं.

तेल बनाने का आसान तरीका
इस आयुर्वेदिक तेल को तैयार करने के लिए आपको सिर्फ कुछ बेसिक चीजों की जरूरत होगी. सरसों का तेल, अजवाइन, लौंग, लहसुन और मेथी के दाने सरसों का तेल शरीर को गर्मी देता है. अजवाइन और लौंग दर्द को कम करने में मदद करती हैं. लहसुन सूजन को कम करता है और मेथी जोड़ों की जकड़न को दूर करने में कारगर मानी जाती है. तेल बनाने का तरीका भी बेहद आसान है. सबसे पहले एक पैन में सरसों का तेल डालकर हल्का गर्म करें. इसके बाद इसमें अजवाइन, लौंग, लहसुन की कलियां और मेथी के दाने डालें. सभी चीजों को धीमी आंच पर करीब 20 से 25 मिनट तक पकने दें ताकि उनके औषधीय गुण तेल में अच्छे से उतर जाएं. जब तेल ठंडा हो जाए, तो उसे छानकर किसी कांच की बोतल में भर लें. इस तेल को आप 2 से 3 महीने तक आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं.

नियमित इस्तेमाल से मिलेगी राहत
डॉक्टर अनिल पटेल ने कहा कि सर्दियों में इस तेल से रोजाना रात को सोने से पहले या सुबह हल्की गुनगुनी मालिश करने से घुटनों के दर्द में काफी राहत मिलती है. यह तेल जोड़ों को गर्म रखता है, सूजन को कम करता है और अकड़न को धीरे-धीरे दूर करने में मदद करता है. नियमित इस्तेमाल से चलने-फिरने में भी आसानी होने लगती है. हालांकि डॉक्टर यह भी सलाह देते हैं कि अगर दर्द बहुत ज्यादा हो, सूजन बढ़ रही हो या पुरानी बीमारी है, तो सिर्फ घरेलू नुस्खे पर निर्भर न रहें और डॉक्टर से सलाह जरूर लें लेकिन सामान्य घुटनों और जोड़ों के दर्द के लिए यह देसी आयुर्वेदिक तेल ठंड के मौसम में रामबाण साबित हो सकता है.

अगर आप भी हर सर्दी में घुटनों के दर्द से परेशान रहते हैं और दवाइयों से दूरी बनाना चाहते हैं, तो यह 200 साल पुराना नुस्खा आपके लिए राहत लेकर आ सकता है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

homelifestyle

जोड़ों के दर्द का परमानेंट इलाज! घर पर बनाएं देसी तेल, 200 साल पुराना नुस्खा

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *