11 मिनट पहलेलेखक: शशांक शुक्ला
- कॉपी लिंक
क्या आपके घर में भी छोटे-छोटे कीट-पतंगों ने जीना मुहाल कर दिया है? कभी ये लाइट के चारों ओर, कभी बिस्तर पर धावा बोल देते हैं। घर कितना भी साफ रखो, ये बिन बुलाए मेहमान कहीं न कहीं से आ ही जाते हैं।
कछुआ छाप, फास्ट कार्ड जैसी चीजों के इस्तेमाल के बाद भी ये घर में बने रहते हैं। कई बार इनके काटने से या इनके संपर्क में आने से स्किन में जलन और छाले पड़ जाते हैं।
आज हम आपके लिए ‘जीवन को आसान बनाएं’ कॉलम में कीट-पतंगों को भगाने के घरेलू नुस्खे के बारे में बात करेंगे और जानेंगे कि-
- कीट-पतंगों को घर से कैसे दूर रखने का तरीका क्या है?
- इन तरीकों को अपनाने का तरीका क्या है?
सवाल- घर में आने वाले कीट-पतंगों से छुटकारा कैसे पाएं?
जवाब- घर में कीड़े-मकोड़े आना एक आम समस्या है, लेकिन कुछ आसान उपायों को थोड़ा और समझकर आप इनसे छुटकारा पा सकते हैं।

आइए ग्राफिक्स के कुछ प्वाइंट्स और अन्य कुछ तरीकों को विस्तार से समझते हैं
घर में मौजूद हर बड़ी जगह को ढककर रखें
- समस्या: चिमनी के ऊपर या वेंटिलेशन की जगह, खुला हुआ आंगन कीड़ों के आने का कारण बन सकते हैं।
- समाधान: इन्हें ढकने के लिए जाली का उपयोग करें।
दरवाजे को अच्छे से सील करें
- समस्या: दरवाजे के नीचे और किनारों पर छोटे-छोटे गैप रह जाते हैं, लेकिन ये चींटियों, मकड़ियों और अन्य रेंगने वाले कीड़ों के लिए रास्ते की तरह होते हैं।
- समाधान: दरवाजे से कीड़े आने से रोकने के लिए उसके नीचे और किनारों की सभी दरारें बंद करें। नीचे के गैप के लिए डोर स्वीप या थ्रेशोल्ड लगाएं। किनारों पर वेदर स्ट्रिपिंग चिपकाएं और फ्रेम की दरारों को कौल्क सीलेंट से भर दें।
खिड़कियों में जाली लगवाएं
- समस्या: गर्मियों में ताजी हवा के लिए खिड़कियां खोलना अच्छा लगता है, लेकिन मच्छर, मक्खियां और अन्य उड़ने वाले कीड़े आसानी से अंदर आ सकते हैं।
- समाधान: अपनी खिड़कियों और दरवाजों पर मजबूत जाली लगाएं। जाली में कहीं जगह हो तो टेप से सील कर दें।
घर के आसपास सफाई रखें
- समस्या: कचरा, जमा पानी और गंदगी कीड़ों को आकर्षित करते हैं और उन्हें पनपने की जगह देते हैं।
- समाधान: गमलों के नीचे, पुराने टायरों या किसी भी बर्तन में पानी जमा न होने दें। अपने आंगन या लॉन से पत्तियों, लकड़ियों के ढेर को हटा दें।
घर में मौजूद दरारों को भरें
- समस्या: दीवारों, फर्श और नींव में छोटी-छोटी दरारें कीड़ों के छिपने और घर में घुसने का आसान रास्ता होती हैं।
- समाधान: अपने घर की दीवारों, फर्श और नींव में ध्यान से दरारें ढूंढें। छोटी दरारों को भरने के लिए कौल्क या सीमेंट का उपयोग करें।
पाइप के आसपास की जगह को सील करें
- समस्या: जहां पानी, गैस या बिजली के पाइप घर में प्रवेश करते हैं, वहां अक्सर दीवार में छेद होते हैं जिनके आसपास गैप रह जाता है।
- समाधान: इन गैप को सील करने के लिए कौल्क या पाइप सीलेंट का उपयोग करें।
घर की नींव के आसपास सफाई रखें
- समस्या: घर की नींव के पास नमी और अंधेरी जगहें कीड़ों को आकर्षित करती हैं।
- समाधान: नींव के आसपास लकड़ी के ढेर, पत्तियां या गीली घास जैसी चीजें न जमा होने दें।
सवाल- कौन-से घरेलू उपाय अपनाकर कीड़े भगाए जा सकते हैं?
जवाब- कीट-पतंगों और मच्छरों को भगाने के लिए कई सारे तरीके अपनाए जा सकते हैं। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं।

सवाल- क्या कुछ पौधों या फूलों के जरिए भी कीट-पतंगों से छुटकारा पाया जा सकता है?
जवाब- हां, कुछ पौधे और फूल मच्छरों और कीट पतंगों को दूर रखने में मददगार हैं। आप अपने लॉन, बालकनी और छत पर लगा सकते हैं।

आइए ग्राफिक्स के प्वाइंट्स को विस्तार से समझते और जानते हैं कि ये पौधे कैसे मच्छरों और कीट-पतंगों को भगाने में कारगर हैं।
लैवेंडर का पौधा इसकी पत्तियों और फूलों से निकलने वाला लिनालूल नामक तत्व मच्छरों की सूंघने की क्षमता को प्रभावित करता है। इसलिए वे आपके आस-पास तक नहीं फटकते हैं।
तुलसी का पौधा तुलसी मौजूद यूजेनॉल जैसे तेल मच्छरों के लिए इतनी तेज गंध छोड़ते हैं कि वे उस इलाके से दूरी बना लेते हैं। यह पौधा हवा को भी शुद्ध करता है।
लेमनग्रास की झाड़ियां लेमनग्रास दिखने में साधारण लग सकती है, लेकिन इसमें मौजूद सिट्रोनेला ऑयल एक नेचुरल मच्छर भगाने वाला एजेंट है। इसकी तीखी नींबू जैसी गंध से मच्छर रास्ता भटक जाते हैं।
पुदीने की झाड़ियां पुदीना सिर्फ स्वाद और ठंडक के लिए नहीं, बल्कि मच्छर भगाने में भी मददगार है। इसके पत्तों से निकलने वाली मेंथॉल की गंध से मच्छर और कीड़े दूर भागते हैं।
गेंदे का फूल गेंदे के पौधे से निकलने वाली गंध में पाइरेथ्रम नामक रसायन पाया जाता है, जो कीटनाशक में इस्तेमाल होता है। यह तत्व मच्छरों की तंत्रिकाओं पर असर डालता है और उन्हें निष्क्रिय कर देता है।
कैटनिप का पौधा कैटनिप की गंध कीड़ों के लिए बेहद असहनीय होती है। इसमें नेपेटालैक्टोन नामक तत्व पाया जाता है, जिसकी वजह से ये दूर भागते हैं।
पिचर प्लांट और सनड्यू ये दोनों पौधे मांसाहारी पौधे कहे जाते हैं और कीड़ो को खा जाते हैं। पिचर प्लांट अपने अंदर एक तरल पदार्थ जमा करता है, जिसमें मच्छर फिसलकर गिर जाते हैं और पच जाते हैं। वहीं सनड्यू की चिपचिपी पत्तियां मच्छरों को जकड़ लेती हैं। …… यूटिलिटी से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें
जीवन को आसान बनाएं- आप भी हैं छिपकलियों से परेशान: इन 5 कारणों से घर में आती हैं छिपकलियां, भगाने के लिए अपनाएं 10 उपाय

हमारे घर-परिवार में कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें छिपकली से डर लगता है। इस डर को हर्पेटोफोबिया कहा जाता है। हर्पेटोफोबिया में लोगों को छिपकली और सांप जैसे रेप्टाइल्स से डर लगता है। पूरी खबर पढ़ें
.