घर पर बनाएं देसी प्रोटीन पाउडर, पहलवान सी बॉडी बनाने का सपना होगा पूरा, नस-नस में भर जाएगी ताकत

Last Updated:

Homemade Protein Powder: ज्यादातर युवा मसल्स बनाने और फिट रहने के लिए महंगे पाउडर का सहारा लेते हैं, जिनमें केमिकल्स और प्रिजर्वेटिव्स मिलाए जाते हैं. वहीं देसी तरीके से बना प्रोटीन पाउडर पोषण से भरपूर होता है और शरीर को बिना किसी नुकसान के ताकत देता है. (रिपोर्ट: दीपक पांडे/खरगोन)

सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म और ताकतवर बनाए रखने की जरूरत बढ़ जाती है. ऐसे में कई लोग मस्कुलर बॉडी के लिए बाजार से महंगे प्रोटीन पाउडर खरीदते हैं लेकिन एक्सपर्ट बताते हैं कि घर पर ही ऐसा देसी प्रोटीन पाउडर तैयार किया जा सकता है, जो न सिर्फ सस्ता है बल्कि पूरी तरह नैचुरल और सेहतमंद भी है.

food

दरअसल, ज्यादातर युवा मसल्स बनाने और फिट रहने के लिए महंगे पाउडर का सहारा लेते हैं, जिनमें केमिकल्स और प्रिजर्वेटिव्स मिलाए जाते हैं. इनका लंबे समय तक सेवन लीवर और किडनी पर असर डाल सकता है. वहीं देसी तरीके से बना प्रोटीन पाउडर पोषण से भरपूर होता है और शरीर को बिना किसी नुकसान के ताकत देता है.

Health tips, muscular body tips, Make homemade protein powder video, Homemade Protein Powder, Winter Fitness Tips, local 18, khargone news, Madhya Pradesh news, mp news, health tips

खरगोन के आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ संतोष मौर्य लोकल 18 को बताते हैं कि देसी प्रोटीन पाउडर बनाने के लिए भुना चना, मखाना, अखरोट और मुनक्का (बड़ी किशमिश) का उपयोग किया जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

s

भुना चना प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत है. मखाना कैल्शियम और मिनरल्स से भरपूर होता है. अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड देता है जबकि मुनक्का शरीर को आयरन और नैचुरल मिठास प्रदान करता है.

इन सभी चीजों को हल्का भूनकर मिक्सी में पीस लें और एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें. रोजाना एक या दो चम्मच इस पाउडर को दूध या दही में मिलाकर लिया जा सकता है.

हेल्दी सीड्स

विशेषज्ञों का कहना है कि यह देसी प्रोटीन पाउडर मांसपेशियों को मजबूत करने, पाचन सुधारने और शरीर में ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है, खासतौर पर जो लोग जिम जाते हैं या रोजाना शारीरिक मेहनत करते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है.

इस पाउडर का सेवन बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी कर सकते हैं. जिम जाने वाले युवा जो हजारों रुपये सप्लीमेंट्स पर खर्च करते हैं, वे इस देसी पाउडर से बेहतर परिणाम पा सकते हैं.

y

ठंड के मौसम में इसका सेवन शरीर को गर्म रखने और इम्युनिटी बढ़ाने में भी सहायक है. तो अगर आप भी सर्दियों में फिट, हेल्दी और मस्कुलर बॉडी चाहते हैं, तो अब बाजार के पाउडर छोड़कर घर पर ही बनाएं यह देसी प्रोटीन पाउडर.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

घर पर बनाएं देसी प्रोटीन पाउडर, पहलवान सी बॉडी बनाने का सपना होगा पूरा

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *