घर पर ऐसे बनाएं चने की भाजी, स्वाद के साथ है सेहतमंद, चाटते रह जाएंगे उंगलियां, नोट कर लें रेसिपी

X

घर पर ऐसे बनाएं चने की भाजी, स्वाद के साथ है सेहतमंद, जानें रेसिपी

 

arw img

Chane ki bhaji recipe: ठंड का मौसम आते ही विंध्य क्षेत्र में चने की भाजी बनाई जाती है. खेत से ताजा चने की भाजी लेकर इसे ताजा बनाने से इसका स्वाद और भी बेहतर हो जाता है. साथ ही, भाजी के स्वाद को लहसुन, हींग, बडी और चावल का तड़का और भी ज्यादा स्वादिष्ट और सेहतमंद बना देता है. विंध्य क्षेत्र की चने की भाजी न केवल स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि यह ठंड के मौसम में एक बेहतरीन और पौष्टिक व्यंजन साबित होती है. इस रेसिपी को आप आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं और परिवार के सभी सदस्य इसका आनंद ले सकते हैं. इसे विंध्य क्षेत्र में बनने वाली बेर्री की रोटी या पोई रोटियों या चावल के साथ गरमा-गर्म परोसें. इस भाजी का स्वाद तब और भी बढ़ जाता है जब इसे अमरुद की चटनी, आंवले का अचार, हरी मिर्च और मूली के साथ खाया जाए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homevideos

घर पर ऐसे बनाएं चने की भाजी, स्वाद के साथ है सेहतमंद, जानें रेसिपी

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *