घर में रखी 3 चीजों को पीसकर बना लें देसी प्रोटीन पाउडर, रोज 1 चम्मच खाने से शरीर में आएगी चीते सी फुर्ती !

Last Updated:

Tips To Make Natural Protein Powder: अगर आप अपने शरीर को ताकतवर और एनर्जेटिक बनाना चाहते हैं, तो घर पर रखी 3 चीजों को मिलाकर देसी प्रोटीन पाउडर तैयार कर सकते हैं. मूंग, बादाम और चिया सीड्स को पीसकर यह सप्लीमेंट तैयार किया जा सकता है. इस पाउडर का रोज 1 चम्मच सेवन करने से मसल्स की ताकत बढ़ती है, शरीर में फुर्ती आती है और थकान कम होती है. यह पाउडर 100% नेचुरल है और बाजार के महंगे प्रोटीन सप्लीमेंट्स से कई गुना बेहतर है.

घर पर मूंग, चिया सीड्स और बादाम को पीसकर देसी सप्लीमेंट बना सकते हैं.

Homemade Protein Powder Recipe: आजकल तमाम लोग बॉडी बनाने के लिए जिम जॉइन करते हैं और बाजार से महंगे प्रोटीन सप्लीमेंट्स खरीदकर खाना शुरू कर देते हैं. बाजार में मिलने वाले सप्लीमेंट्स में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. अगर आप शरीर को बेहद ताकतवर और फुर्तीला बनाना चाहिए, तो घर पर ही देसी प्रोटीन सप्लीमेंट तैयार कर सकते हैं. घर में रखी कुछ चीजों से 100% नेचुरल और हेल्दी प्रोटीन पाउडर बनाया जा सकता है. इस काम में आपको महज 5 मिनट का वक्त लगेगा. इस देसी पाउडर को रोज एक चम्मच खा लिया, तो कुछ ही सप्ताह में आपका शरीर पहलवान सा तगड़ा और मजबूत बन जाएगा. खास बात यह है कि इस पाउडर से आपकी सेहत को कोई नुकसान नहीं होगा.

इन 3 चीजों से बनाएं प्रोटीन पाउडर

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो देसी प्रोटीन पाउडर बनाने के लिए आपको मूंग, बादाम और चिया सीड्स की जरूरत होगी. मूंग में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो मसल्स की ग्रोथ और पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में मदद करता है. बादाम में हेल्दी फैट, प्रोटीन और विटामिन E होता है, जो हार्ट और ब्रेन के लिए फायदेमंद होता है. चिया सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स हैं, जो शरीर को एनर्जी और स्टैमिना देने में मददगार साबित होते हैं. इन तीनों चीजों का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए बेस्ट होता है और शरीर को जबरदस्त फायदे मिल सकते हैं.

घर पर ऐसे बनाएं प्रोटीन पाउडर

देसी प्रोटीन पाउडर बनाने की विधि बहुत आसान है. सबसे पहले आप मूंग और बादाम को अच्छी तरह भून लें, ताकि उनका कच्चापन खत्म हो जाए. इसके बाद इन्हें चिया सीड्स के साथ मिलाकर मिक्सी में बारीक पीस लें. इस तरह आपका देसी और शक्तिशाली प्रोटीन पाउडर बनकर तैयार हो जाएगा. अब आप इस पाउडर को एक एयरटाइट कंटेनर में रखें, ताकि यह लंबे समय तक खाने लायक बना रहे. 1 चम्मच इस पाउडर को रोज दूध, दही या स्मूदी में मिलाकर खाया जा सकता है.

देसी पाउडर के फायदे कर देंगे हैरान

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो रोज 1 चम्मच इस देसी प्रोटीन पाउडर का सेवन करने से शरीर में कई फायदे मिलते हैं. इससे मसल्स की ताकत बढ़ती है, शरीर में एनर्जी लेवल हाई बना रहता है और थकान कम महसूस होती है. इसके अलावा यह पाउडर हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है. इस देसी प्रोटीन पाउडर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह 100% प्राकृतिक और बिना किसी केमिकल के होता है. बाजार के तैयार प्रोटीन पाउडर में अक्सर प्रिजर्वेटिव, शुगर या फ्लेवर्स मिलाए जाते हैं, जो नुकसान कर सकते हैं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

homelifestyle

घर में रखी 3 चीजों को पीसकर बना लें देसी प्रोटीन पाउडर, शरीर बन जाएगी फौलादी !

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *