Last Updated:
फलाहार पराठा खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा है जो व्रत में अनाज नहीं खाते, लेकिन कुछ हल्का-फुल्का और पेट भरने वाला खाना चाहते हैं. इसमें सिंघाड़े का आटा, आलू और सेंधा नमक जैसे व्रत में खाए जाने वाले सामग्री का उपयोग होता है.
चैत्र नवरात्रि का समय श्रद्धा और भक्ति का होता है, लेकिन साथ ही खान-पान को लेकर थोड़ा चुनौती भरा भी हो जाता है.खासकर उन लोगों के लिए जो पूरे नौ दिन व्रत रखते हैं. हर दिन एक जैसा फलाहार खाने से मन ऊब जाता है और कुछ नया खाने का मन करता है.
ऐसे में अगर घर पर कुछ स्वादिष्ट और अलग बनाया जाए, तो व्रत का आनंद और बढ़ जाता है. फलाहार पराठा एक ऐसा ही बेहतरीन विकल्प है, जिसे बनाना भी आसान है और खाने में भी बेहद स्वादिष्ट लगता है. इसे एक बार बना लीजिए, फिर बार-बार खाने का मन करेगा.
गृहणी मनीषा सिंह बताती है की फलाहार पराठा खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा है जो व्रत में अनाज नहीं खाते, लेकिन कुछ हल्का-फुल्का और पेट भरने वाला खाना चाहते हैं. इसमें सिंघाड़े का आटा, आलू और सेंधा नमक जैसे व्रत में खाए जाने वाले सामग्री का उपयोग होता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसको बनाने के लिए सबसे पहले आपको कुछ जरूरी सामग्री तैयार करनी होगी. जैसे एक कटोरी फलाहार का आटा (सिंघाड़े का), स्वादानुसार सेंधा नमक, एक चम्मच तेल और जरूरत के अनुसार पानी. स्टफिंग के लिए उबले आलू, अदरक-मिर्च का पेस्ट, हरा धनिया, लाल मिर्च और जीरा पाउडर लें.
अब सबसे पहले आलू को अच्छे से उबाल लें. उबलने के बाद उसका छिलका हटा दें और आलू को अच्छी तरह से मैश कर लें ताकि उसमें कोई गांठ न रहे.इसके बाद इसमें अदरक-मिर्च का पेस्ट, सेंधा नमक, जीरा पाउडर, लाल मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लें.
अब इस तैयार मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा करके सिंघाड़े का आटा मिलाएं और जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर इसे अच्छे से गूंध लें. ध्यान रखें कि आटा ज्यादा गीला न हो. इसके बाद छोटे-छोटे लोई बनाकर हल्के हाथ से गोल बेल लें.
अब गैस पर तवा चढ़ाएं और उसमें थोड़ा घी या तेल डालें.जब तवा गर्म हो जाए, तब उस पर पराठा डालें और दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक सेकें. बीच-बीच में थोड़ा घी लगाते रहें ताकि पराठा कुरकुरा और स्वादिष्ट बने.
जब पराठा अच्छे से सिक जाए, तो उसे प्लेट में निकाल लें.आपका स्वादिष्ट फलाहार पराठा तैयार है. इसे आप दही या हरी चटनी के साथ खा सकते हैं.यकीन मानिए, ये रेसिपी आपके व्रत को और भी खास बना देगी.
.