गर्मी के दिनों में डाइट में करें बदलाव, सुबह के नाश्ते में इन चीजों को करें शामिल

Last Updated:

Summer breakfast diet: गर्मी के मौसम में सेहत का खास ध्यान रखना जरूरी होता है. तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण शरीर में कमजोरी, डिहाइड्रेशन और थकान की समस्या आम हो जाती है. ऐसे में सुबह का नाश्ता अगर सही और पौष्टिक हो. इस लेख में आपको बताते हैं कि आप गर्मियों में कैसा नाश्ता कर सकते हैं जिससे दिनभर शरीर में एनर्जी बनी रही.

पलामू. गर्मी के मौसम में सेहत का खास ध्यान रखना जरूरी होता है. तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण शरीर में कमजोरी, डिहाइड्रेशन और थकान की समस्या आम हो जाती है. ऐसे में सुबह का नाश्ता अगर सही और पौष्टिक हो, तो पूरे दिन शरीर को ऊर्जा और ठंडक मिलती है.

विशेषज्ञ शिव कुमार पांडे ने लोकल 18 को बताया कि प्राचीन समय से चला आ रहा देसी नाश्ता आज भी सबसे कारगर माना जाता है. इसमें मुख्य रूप से काला चना का उपयोग किया जाता है. रात में काला चना पानी में भिगो देने से सुबह तक यह हल्का अंकुरित हो जाता है, जो पोषण से भरपूर होता है.

ऐसे तैयार करें हेल्दी नाश्ता
सुबह इस भीगे या अंकुरित चने में बारीक कटा प्याज, नींबू का रस, काला नमक, धनिया पत्ता और थोड़ा सौंफ मिलाकर सेवन करें. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें हल्के मसाले भी डाले जा सकते हैं. यह नाश्ता स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को ठंडक भी देता है. ये गर्मी के दिनों में सेहत का खजाना से कम नहीं है.

सेहत के लिए कई फायदे
उन्होंने कहा कि यह पारंपरिक नाश्ता न केवल बलवर्धक है, बल्कि रक्तवर्धक भी माना जाता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की ऊर्जा बनाए रखते हैं और गर्मी के असर को कम करते हैं. नियमित सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और थकान भी दूर रहती है.

बदलें अपनी खानपान की आदतें
उन्होंने आगे कहा कि आजकल लोग सुबह के नाश्ते में चाय-बिस्कुट जैसे हल्के और कम पोषण वाले विकल्प चुनते हैं, जो शरीर को जरूरी ऊर्जा नहीं दे पाते. गर्मी के मौसम में ऐसे आहार से बचना चाहिए और पारंपरिक व पौष्टिक चीजों को प्राथमिकता देनी चाहिए.

दिनभर रहेंगे एक्टिव और सुरक्षित
अगर इस तरह का संतुलित और ठंडक देने वाला नाश्ता नियमित रूप से किया जाए, तो यह किसी औषधि से कम नहीं है. यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ गर्मी से बचाव भी करता है और पूरे दिन आपको तरोताजा बनाए रखता है.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *