Lauki Ka Halwa Recipe: ठंडी रातों में गरमागरम लौकी का हलवा खाने का मजा ही अलग होता है और घर में मेहमान आए हों तो यह स्वीट डिश हर किसी की तारीफें बटोर लेती है. लौकी का हलवा न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि हेल्दी भी माना जाता है क्योंकि इसमें फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं. वहीं दूध, घी और ड्राई फ्रूट्स इसे और ज्यादा पौष्टिक बनाते हैं. ज्यादातर लोग सोचते हैं कि लौकी का हलवा बनाना मुश्किल है, जबकि असल में यह गाजर के हलवे से भी आसान और कम समय में तैयार हो जाता है. बस लौकी को कद्दूकस करना है, हल्का सा भूनना है और दूध में पकाकर मावा या ड्राई फ्रूट्स डाल देने हैं. फिर देखिए, इसका स्वाद किसी को भी दीवाना बना देगा.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
.