दही-बेसन और मेथी का जादू! 20 मिनट में ऐसे बनाएं लाजवाब राजस्थानी कड़ी, बेहद आसान है तरीका

Last Updated:

राजस्थानी मेथी कड़ी रेसिपी: सर्दियों में स्वाद और सेहत दोनों का खास ध्यान रखते हुए राजस्थानी मेथी कड़ी बेहतरीन विकल्प है. ताज़ी हरी मेथी, दही और बेसन के मेल से बनी यह कड़ी हल्की, सुपाच्य और शरीर को गर्म रखने वाली होती है. देसी मसालों के तड़के से इसका स्वाद दोगुना हो जाता है. गृहिणी गीता देवी ने इसकी आसान विधि बताते हुए कहा कि यह कड़ी बाजरे की रोटी के साथ सर्दियों का परफेक्ट भोजन है, जो पाचन सुधारने के साथ ऊर्जा भी बढ़ाती है.

सर्दियों के मौसम में खाने का स्वाद अपने आप और भी खास हो जाता है. ठंडी हवाओं के साथ ताज़ी हरी मेथी की सौंधी खुशबू मन को लुभा लेती है. ऐसे समय में राजस्थानी मेथी कड़ी न सिर्फ स्वाद बढ़ाती है, बल्कि शरीर को अंदर से गर्म रखने का काम भी करती है. हल्की खटास, देसी मसालों की खुशबू और मेथी की कड़वाहट का संतुलन इस कड़ी को सर्दियों का परफेक्ट व्यंजन बनाता है.

मेथी कड़ी

राजस्थानी मेथी कड़ी, साधारण कढ़ी से अलग और विशिष्ट होती है. इसमें न तो ज्यादा मसाले होते हैं और न ही भारीपन. दही और बेसन का तालमेल, हरी मेथी और लहसुन के तड़के के साथ मिलकर ऐसा स्वाद देता है, जो ठंड के मौसम में भूख भी बढ़ाता है और पाचन भी बेहतर करता है. गांवों में यह कड़ी बाजरे की रोटी के साथ पारंपरिक रूप से खाई जाती है.

मेथी कड़ी

गृहिणी गीता देवी मेथी कड़ी की आसान विधि बताई है. उन्होंने बताया कि इसे बेहद आसान तरीके से बनाया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले आवश्यक सामग्री लेनी में खट्टा दही एक कप, बेसन दो टेबलस्पून, ताज़ी हरी मेथी (बारीक कटी) एक कटोरी, पानी लगभग 500 मिली, जीरा एक छोटा चम्मच, राई आधा छोटा चम्मच, लहसुन 4-5 कलियां (कटी हुई), सूखी लाल मिर्च एक-दो, करी पत्ता 6-8 पत्ते, हल्दी पाउडर आधा छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच, हींग एक चुटकी, नमक-स्वादानुसार, घी या तेल एक टेबलस्पून लेना है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मेथी कड़ी

सबसे पहले एक बर्तन में दही और बेसन को अच्छे से मिला लें, ताकि मिश्रण एकदम चिकना हो जाए. इसमें हल्दी, नमक और थोड़ा पानी मिलाकर पतला घोल तैयार कर ले. अब इसमें बारीक कटी हुई हरी मेथी डालकर हल्के हाथ से मिला लें.

मेथी कड़ी

अब कढ़ाही में घी या तेल गरम करें. सबसे पहले जीरा और राई डालें, फिर हींग, लहसुन, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता डालकर खुशबूदार तड़का तैयार करें. अब इसमें तैयार किया हुआ दही-बेसन और मेथी का घोल डाल दें. धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए कड़ी पकाएं, ताकि दही फटे नहीं और स्वाद पूरी तरह निखर आए. करीब 15-20 मिनट में कड़ी गाढ़ी और लाजवाब स्वाद वाली बन जाती है.

मेथी कड़ी

हरी मेथी सर्दियों में जोड़ों के दर्द, गैस और कब्ज जैसी परेशानियों में राहत देती है. दही और बेसन पाचन तंत्र को मज़बूत करते हैं, जबकि लहसुन और जीरा शरीर को प्राकृतिक गर्माहट प्रदान करते हैं. गरमा-गरम राजस्थानी मेथी सर्दियों में स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

दही-बेसन और मेथी का जादू! 20 मिनट में ऐसे बनाएं लाजवाब राजस्थानी कड़ी

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *