Makar Weekly Horoscope 2026: इस सप्ताह सेहत और संबंध दोनों की परीक्षा, मकर राशि वाले संभलकर चले

Makar Weekly Horoscope 2026 (1 to 7 February): फरवरी 2026 महीने का पहला सप्ताह 1 से 7 फरवरी का समय मकर राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. मकर राशि वाले ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानें अपना भविष्यफल, यहां पढ़ें पूरा साप्ताहिक राशिफल.

मकर साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रह सकता है. इस सप्ताह आपको बेहद सावधानी के साथ कोई भी कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी. इस सप्ताह किसी के बहकावे में आकर पास के फायदे में दूर का नुकसान करने की गलती बिल्कुल न करें.

रिलेशनशिप

सप्ताह की शुरुआत सेहत और संबंध की दृष्टि से थोड़ी प्रतिकूल रह सकती है. इस दौरान लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय विनम्रता से पेश आएं और छोटी-मोटी बातों को तूल न दें.

सेहत

सप्ताह के पूर्वार्ध में सेहत का भी विशेष ख्याल रखना होगा. इस दौरान आपको मौसमी बीमारी हो सकती है. स्वास्थ्य संबंधी छोटी-छोटी समस्याओं को इग्नोर न करें अन्यथा बड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

नौकरीपेशा और शिक्षा

नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के मध्य में छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने में अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है. विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह कठिनाइयों से युक्त रहेगा. पढ़ाई में बाधाएं आ सकती हैं. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका मन पढ़ाई से उचट सकता है.

व्यापार

व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए थोड़ा राहत भरा रह सकता है. हालांकि इस दौरान भी जोखिम भरे निवेश से बचना होगा. प्रेम प्रसंगादि में एक-दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखें.

मकर राशि के लिए उपाय: रुद्राष्टकं का पाठ करें.

ये भी पढ़ें: Dhanu Weekly Horoscope 2026: फरवरी का यह सप्ताह बदलेगा धनु राशि की तस्वीर, नई नौकरी का बड़ा मौका

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *