मैहर शारदा मंदिर में सुरक्षा की बड़ी चूक… गर्भगृह में बंदूक लेकर पहुंचे राजा भैया, पुजारी ने की ‘शस्त्र पूजा’

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा से विधायक व जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने मैहर स्थित मां शारदा मंदिर के …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 10 Feb 2026 08:17:15 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Feb 2026 08:17:15 PM (IST)

मैहर शारदा मंदिर में गर्भगृह में बंदूक लेकर पहुंचे राजा भैया

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा से विधायक व जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने मैहर स्थित मां शारदा मंदिर के गर्भगृह में बंदूक के साथ प्रवेश कर पूजा-अर्चना की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मंदिर के पुजारी उनकी राइफल की पूजा करते नजर आ रहे हैं।

सुरक्षा और प्रशासनिक निगरानी पर खड़े हुए सवाल

दरअसल, मैहर स्थित विश्व प्रसिद्ध मां शारदा देवी मंदिर में अस्त्र-शस्त्र लेकर प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। इस घटना से मंदिर की सुरक्षा और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मंदिर प्रबंध समिति ने जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्पष्ट नियम बनाए हैं कि कोई भी श्रद्धालु को शस्त्र के साथ मंदिर परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं है। इस संबंध में मंदिर के प्रवेश द्वार पर सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं।

अपनी राइफल पुजारी नितिन महाराज को थमाई

समर्थकों के साथ पहुंचे थे मंदिर कुंडा विधायक राजा भैया छह फरवरी को समर्थकों के साथ मां शारदा देवी के दर्शन के लिए मैहर पहुंचे थे। उन्होंने पूजा-अर्चना के दौरान अपनी राइफल पुजारी नितिन महाराज को थमाई। पुजारी ने राइफल पर चुनरी बांधकर फूलों की माला पहनाई और विधिवत शस्त्र पूजा कराई। खुद उनके समर्थकों ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।

यह मामला कल हमारे संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। – दिव्या पटेल, SDM मैहर व प्रबंधक मां शारदा मंदिर समिति

यह भी पढ़ें- इंदौर के कोचिंग सेंटर में भाजपा नेता की बेटी से छेड़छाड़, परिजनों ने आरोपित मैनेजर को पीटा

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *