महाशिवरात्रि चौरागढ़ बाबा मेला 6 फरवरी से: पचमढ़ी आने-जाने के लिए बसों का किराया तय, ज्यादा वसूलने पर होगी कार्रवाई – narmadapuram (hoshangabad) News


महाशिवरात्रि के अवसर पर पचमढ़ी में लगने वाला चौरागढ़ महादेव का 10 दिवसीय मेला 6 फरवरी से शुरू होगा। मेले में नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, बैतूल, नागपुर समेत देशभर से 6 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। मेले की तैयारियों को लेकर नर्मदापुरम और छिंदवाड़ा जिलों का प्रशासन और पुलिस मुस्तैद है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से किराए में अनियमितता और लूटमार न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने बस किराया निर्धारित किया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नर्मदापुरम, रिंकू शर्मा ने बताया कि मुख्य स्थानों से पचमढ़ी तक का किराया तय किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को उचित भाड़ा देना पड़े और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। अधिक किराया वसूलने पर संबंधित बसों के खिलाफ कार्रवाई होगी। प्रमुख स्थानों से पचमढ़ी तक का निर्धारित किराया… किराया ज्यादा वसूला तो होगी कार्रवाई आरटीओ रिंकू शर्मा ने कहा निर्धारित किराए से अधिक वसूलने पर परिवहन विभाग में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। ऐसी बसों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मेला अवधि के दौरान परिवहन विभाग की एक टीम पचमढ़ी में तैनात रहेगी। जो बस, कार, चिप्सी वाहनों पर नजर रखेगी। ओवरलोड सवारी बैठाने वालों पर भी कार्रवाई होगी। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *