महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाकाल मंदिर में दर्शन किए।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार को उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल का ध्यान किया। मंदिर के पुजारियों ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया।
.
शिंदे ने सभामंडप में विराजित भगवान वीरभद्र के भी दर्शन किए। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष कलवाड़िया ने उन्हें प्रसाद भेंट किया और दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया।
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मंदिर प्रबंध समिति ने प्रसाद भेंट किया।
मीडिया से बातचीत में शिंदे ने कहा कि महाकाल के दरबार में आने से नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बताया कि उन्होंने महाराष्ट्र के किसानों, महिलाओं और सभी नागरिकों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। साथ ही महाराष्ट्र के गौरव में वृद्धि के लिए भी आशीर्वाद मांगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में अपना गौरव बढ़ा रहा है। उन्होंने देश की समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की।