ग्वालियर नगर निगम के बकायेदार हैं माधवराव सिंधिया, 33 लाख रुपये टैक्स बकाया

Last Updated:

Gwalior News: ग्वालियर में कटोरा ताल के सामने खाली पड़ी जमीन पर 33 लाख रुपये का टैक्स बकाया है. दिवंगत माधवराव सिंधिया के नाम पर यह बेशकीमती जमीन है. निगम अब संपत्ति के दस्तावेजों की जांच में जुट गया है.

Zoom

यह जमीन दिवंगत माधवराव सिंधिया के नाम पर है.

रिपोर्ट- सुशील कौशिक, ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नगर निगम ने शहर के बड़े संपत्ति कर बकायेदारों की एक लिस्ट जारी की है. इसमें कई जानी-मानी हस्तियों और सरकारी दफ्तरों के नाम हैं. इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम ग्वालियर राजघराने के सिंधिया परिवार का है. उनपर निगम का लाखों रुपये का टैक्स बकाया है. नगर निगम के बकायेदारों में दिवंगत माधवराव सिंधिया का नाम है. कटोरा ताल के सामने खाली पड़ी भूमि पर 33 लाख रुपये का टैक्स बकाया है. दिवंगत माधवराव सिंधिया के नाम पर यह बेशकीमती जमीन है. ग्वालियर नगर निगम संपत्ति के दस्तावेजों की जांच में जुटी. नगर निगम सिंधिया ट्रस्ट को जानकारी देकर रिकॉर्ड अपडेट करेगा.

वहीं जैसे ही यह बात सामने आई, इसपर राजनीति भी होने लगी. कांग्रेस ने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि निगम जब आम जनता से सख्ती से टैक्स वसूली करता है, तो फिर शाही परिवार से जुड़ी संपत्तियों पर टैक्स बकाया होने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई. कांग्रेस ने इसे भेदभावपूर्ण रवैया बताया. इस पूरे विवाद पर नगर निगम के अफसरों ने कहा कि बकायेदारों की लिस्ट नियमानुसार जारी की गई है.

बकाया टैक्स मामले की बारीकी से जांच
निगम ने स्पष्ट किया कि सिंधिया परिवार से जुड़ी संपत्तियों पर बकाया टैक्स के मामले की पूरी बारीकी से जांच की जाएगी. सभी डॉक्यूमेंट्स का मिलान किया जाएगा. फिलहाल निगम प्रशासन इस मामले में कोई भी चूक नहीं करना चाहता है और पूरी सावधानी से जांच कर रहा है ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *