रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मशीन खराब: एक महीने से बंद पड़ी एंजियोग्राफी जांच, मरीजों की बढ़ी मुश्किलें – Rewa News

रीवा के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इलाज कराने पहुंच रहे मरीज इन दिनों भारी परेशानी से जूझ रहे हैं। अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन से जुड़ी प्रेशर इंजेक्टर मशीन करीब एक महीने से खराब पड़ी है। इसके चलते सीटी एंजियोग्राफी जांच पूरी तरह बंद है।

.

मरीजों का कहना है कि अस्पताल में जांच न होने के कारण उन्हें मजबूरन प्राइवेट सेंटरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं,जहां कई गुना अधिक शुल्क लिया जाता है।

अस्पताल कर्मियों और मरीजों के अनुसार यह दिक्कत नई नहीं है। करीब एक से दो महीने से मशीन दिक्कत दे रही है, लेकिन न तो अस्पताल प्रबंधन और न ही मशीन मेंटेनेंस की जिम्मेदारी संभाल रही हाइट्स कंपनी ने समय पर सुधार करवाया।

औसतन 12+ मरीज रोजाना लौटाए जा रहे सुपर स्पेशलिटी में प्रतिदिन एक दर्जन से अधिक मरीज एंजियोग्राफी जांच के लिए आते हैं, पर मशीन खराब होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अक्षय श्रीवास्तव ने बताया कि“मशीन के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी हाइट्स कंपनी के पास है। कंपनी को तत्काल सुधार के लिए पत्र भेजा गया है, ताकि मरीजों को जल्द सुविधा मिल सके।”

शिकायतों के बावजूद अब तक कंपनी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

क्या है तकनीकी दिक्कत? सीटी स्कैन से एंजियोग्राफी करने के लिए प्रेशर इंजेक्टर मशीन जरूरी होती है। यही मशीन नसों में डाई को निर्धारित मात्रा और टाइमिंग के अनुसार इंजेक्ट करती है। इससे एंजियोग्राफी रिपोर्ट की क्लियरिटी मिलती है। मशीन के खराब होने से रिपोर्ट नहीं बन पा रही और मरीजों को बाहर के निजी केंद्रों में महंगी जांच करानी पड़ रही है।

मरीज परेशान, जवाब का इंतजार जारी अस्पताल प्रबंधन लगातार कंपनी को पत्र लिख रहा है, लेकिन अब तक मशीन की मरम्मत शुरू नहीं हुई है।मरीजों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में इलाज का भरोसा करके आने पर उन्हें निराशा और आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ रहा है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *