30 दिन में खत्म होने वाला LPG सिलेंडर चलेगा 2 महीने, आजमाएं ये 7 स्मार्ट किचन हैबिट्स

Last Updated:

Smart Way TO Use LPG Gas: अचानक से देश में एलपीजी सिलेंडर का मिलना मुश्किल हो गया है. 500 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से सिलेंडर ब्लैक में मिल रहा है. हालांकि सरकार बार-बार ये कह रही है कि चिंता की कोई बात नहीं है. लेकिन इस समय ये जरूरी है कि आप बहुत ही सावधानी और स्मार्ट तरीके से किचन गैस का इस्तेमाल करें. ताकि सिलेंडर के लिए आपको कम से कम खर्च और परेशानी उठाने पड़े. चलिए जानते हैं ये कैसे मुमकिन होगा-

प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करें. ये इसलिए जरूरी है क्योंकि इसमें खाना जल्दी पकता है. इसकी मदद से कुकिंग में लगने वाले समय में 30-70 प्रतिशत की कटौती की जा सकता है, जिसमें आपका गैस भी कम खत्म होगा. यदि आप कुकर में एक साथ ही दाल, चावल और सब्जी बनाने का ऑल इन वन ट्रिक इस्तेमाल करेंगे तो आप और भी ज्याद गैस बना सकते हैं.

मोटे अनाज या दाल को बनाने से पहले भिगोना अब तक सेहत के लिए ही जरूरी माना जाता था. लेकिन अब गैस बचाने के लिए भी इसे एक कारगर तरीके के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है. इससे इन्हें पकाने का काम और समय 50 प्रतिशत कम हो सकता है.

आपने ध्यान दिया होगा कि आपके गैस में दो बर्नर लगे होते हैं, छोटा और बड़ा. ज्यादातर लोग नहीं जानते कि छोटा बर्नर छोटे बर्तन के लिए होते हैं, ताकि फ्लेम बर्तन के रेडियस के बाहर न निकले. क्योंकि इससे गैस वेस्ट होता है. ऐसे में गैस कि बचत और सही इस्तेमाल कि लिए बड़े बर्तन के लिए बड़ा बर्नर ही यूज करें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

गैस की बचत के लिए खाने का जल्दी पकना जरूरी है. ऐसे में इसके लिए सब्जियों को बारीक काटे और हर चीज को ढककर पकाएं. इससे फूड में गर्माहट ज्यादा तेजी से पहुंचा है, और खाना जल्दी पकता है.

बर्नर की सफाई भी गैस की बचत में अहम भूमिका निभाता है. हर हफ्ते इसकी सफाई करें, ताकि फ्लेम बिना रुकावट बर्तन तक पहुंच सके और गैस की बर्बादी कम से कम हो. यदि आपके गैस के बर्नर से नीले के साथ पीले फ्लेम नजर आ रहे हैं, तो इसका मतलब है कि बर्नर के छेद में जमाव है.

आज के समय में हर घर में फ्रिज है.ऐसे में गैस की बचत के लिए आप एक समय पर ज्यादा खाना बनाकर आसानी से स्टोर कर सकते हैं. ये तरीका न सिर्फ गैस बचाएगा बल्कि आपके समय की भी बचत करेगा.

पूरी तरह से गैस चुल्हे पर डिपेंड होना आपको मुश्किल में डाल सकता है. इसलिए साइड बाय साइड इलेक्ट्रिक अप्लायंस का भी यूज करें. इंडक्शन बिजली की बचत के साथ कुकिंग करने का एक अच्छा विकल्प है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *