देशभर में गहरा रहा LPG संकट, जानें मुंबई से दिल्ली तक की ताजा स्थिति

पंजाब, दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे शहरों में LPG सप्लाई की कमी की खबर है. HPCL, BPCL और इंडियन ऑयल जैसी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने भी अपने कस्टमर्स को चेतावनी दी है. ऑयल एंड गैस सेक्टर की ये तीन सरकारी कंपनी भारत में गैस सिलेंडर की सबसे बड़ी प्रोवाइडर हैं. मौजूदा हालात को देखते हुए सरकार ने भी पेट्रोलियम और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की सप्लाई और डिस्ट्रीब्यूशन को रेगुलेट करने के लिए एसेंशियल कमोडिटीज एक्ट, 1955 घोषित कर दिया है. इसके तहत कई सख्त कदम उठाए गए हैं जैसे कि स्टॉक की लिमिट तय की गई है, जमाखोरी पर नकेल कसा जा रहा है, पहले से मौजूद स्टॉक की अनिवार्य रूप से बिक्री, कीमत पर कंट्रोल वगैरह. 

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *