Last Updated:
Udaipur Summer Vacation Offers:राजस्थान के उदयपुर में इस बार समर वेकेशन को यादगार बनाने के लिए पर्यटकों को ऑफ-सीजन डिस्काउंट का बड़ा मौका मिल रहा है. ‘राजस्थान का कश्मीर’ कहा जाने वाला यह शहर झीलों और अरावली की पहाड़ियों के कारण गर्मी में भी सुहावना बना रहता है. इस समय उदयपुर के लग्जरी होटल्स और रिसॉर्ट्स बुकिंग पर 30% से 50% तक की भारी छूट दे रहे हैं, जिससे यह यात्रा काफी किफायती साबित हो रही है. सैलानी यहाँ फतेहसागर झील, पिछोला झील, सिटी पैलेस और सज्जनगढ़ मानसून पैलेस जैसे ऐतिहासिक स्थलों का आनंद ले सकते हैं.
Udaipur Summer Vacation Offers: अगर आप इस बार अपने समर वेकेशन को खास और यादगार बनाना चाहते हैं. तो ‘राजस्थान का कश्मीर’ कहे जाने वाले उदयपुर का रुख कर सकते हैं. प्रदेश की चिलचिलाती गर्मी के बीच यह शहर सैलानियों को सुकून. ठंडक और खूबसूरत नजारों का एक अनोखा अनुभव प्रदान करता है. अरावली की हरी-भरी पहाड़ियों के बीच बसा उदयपुर अपनी झीलों. प्राकृतिक सुंदरता और भव्य शाही महलों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. यहाँ की झीलों का पानी और पहाड़ों की हरियाली तपती गर्मी में भी वातावरण को सुखद बनाए रखती है.
गर्मी के मौसम में जहां राजस्थान के कई शहरों में पारा काफी ऊपर रहता है. वहीं उदयपुर का मौसम अपेक्षाकृत काफी सुहावना बना रहता है. खासकर सुबह और शाम के समय चलने वाली ठंडी हवाएं पर्यटकों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत देती हैं. फतेहसागर और पिछोला झील के किनारे बैठकर सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखना हर सैलानी के लिए एक यादगार पल बन जाता है. पानी पर पड़ती सूरज की सुनहरी किरणें और आसपास का शांत माहौल पर्यटकों को मानसिक शांति और ताजगी से भर देता है.
ऑफ-सीजन में मिल रहे हैं धमाकेदार ऑफर्स
इस समय उदयपुर घूमने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि गर्मियों को पर्यटन की दृष्टि से ‘ऑफ-सीजन’ माना जाता है. इसी का लाभ उठाने के लिए शहर के नामी होटल्स और लग्जरी रिसॉर्ट्स पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए 30 से 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट दे रहे हैं. पांच सितारा होटलों से लेकर बजट और बुटीक होटलों तक. हर श्रेणी में बेहद किफायती पैकेज उपलब्ध हैं. कम कीमत में शाही सुख-सुविधाओं का आनंद लेने के लिए यह सबसे बेहतरीन समय है. स्थानीय बाजारों में भी इस दौरान खरीदारी पर अच्छे विकल्प मिल रहे हैं.
पर्यटन स्थलों की भव्यता और सांस्कृतिक झलक
उदयपुर में घूमने के लिए कई आकर्षक स्थल मौजूद हैं. सिटी पैलेस की ऐतिहासिक भव्यता. सज्जनगढ़ (मानसून पैलेस) से दिखने वाला पूरे शहर का पैनोरमिक व्यू. सहेलियों की बाड़ी की हरियाली और बगोर की हवेली की सांस्कृतिक झलक पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है. इसके अलावा. शाम के समय आयोजित होने वाले लोक संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम राजस्थान की समृद्ध परंपराओं से रूबरू कराते हैं. पर्यटन विभाग भी सैलानियों की सुविधा के लिए गाइडेड टूर और बेहतर लोकल ट्रैवल पैकेजों की विशेष व्यवस्था कर रहा है. ताकि पर्यटकों का सफर आरामदायक और सुरक्षित बना रहे.
About the Author
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a seasoned multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience across digital media, social media management, video production, editing, content…और पढ़ें
.