एकदम लग्जरी होगी हुवावे की नई स्मार्टवॉच, फोटो हुई लीक, लुक देख आप भी कहेंगे ‘Wow’

Last Updated:

Huawei Watch Ultimate 2 स्मार्टवॉच जल्द लॉन्च हो सकती है. इसमें गोल डिस्प्ले, हाई-सिलिकॉन बैटरी, बड़ा AMOLED स्क्रीन और 21 दिनों तक बैटरी लाइफ मिल सकती है. इसका लुक काफी लग्जरी लग रहा है.

फोटो: Huawei Watch Ultimate./Huawei
हुवावे (Huawei) कंपनी अपनी पॉपुलर स्मार्टवॉच सीरीज़ Watch Ultimate में नया मॉडल Huawei Watch Ultimate 2 लेकर आ सकती है. मिली रिपोर्ट के मुताबिक ये नई स्मार्टवॉच मॉडल हुवावे वॉच अल्टिमेट का अगला वर्जन होगा, जिसे मार्च 2023 में लॉन्च किया गया था. इसमें 1.5 इंच का AMOLED डिस्प्ले और गोल डायल दिया गया था. अब जो लीक रिपोर्ट सामने आई है, उसके मुताबिक हुवावे वॉच अल्टिमेट 2 में भी गोल डायल मिलेगा और इसका डिजाइन भी पहले जैसा रहेगा.

अगर आप स्मार्टवॉच पसंद करते हैं और बड़ी बैटरी, स्टाइलिश डिज़ाइन और अच्छे सेंसर वाली घड़ी चाहते हैं तो हुवावे वॉच अल्टिमेट 2 आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.

फोटो क्रेडिट: WinFuture
हुवावे वॉच अल्टिमेट 2 का डायल करीब 48.5mm का हो सकता है और इसमें बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिलेगा. साथ ही ये मॉडल बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है. रिपोर्ट में बताया गया है कि Huawei Watch GT 6 सीरीज़ और Watch Ultimate 2 दोनों में ‘हाई-सिलिकॉन स्टैक्ड बैटरी’ दी जाएगी. इससे बैटरी की क्षमता 37% तक बढ़ सकती है.

बैटरी चलेगी लंबी
Watch GT 6 का पावर सेविंग मोड 21 दिनों तक की बैटरी लाइफ दे सकता है, इसलिए उम्मीद है कि Watch Ultimate 2 भी शानदार बैटरी बैकअप देगा.

रिपोर्ट के अनुसार हुवावे वॉच अल्टिमेट 2 अपने पुराने मॉडल से महंगा हो सकता है. यह स्मार्टवॉच Huawei Watch GT 6 के साथ 19 सितंबर को लॉन्च होगी. पहले मॉडल की कीमत लगभग 74,300 रुपये थी. अब देखना ये है कि कंपनी इस व़ॉच को कितने दाम में पेश करती है.

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
hometech

एकदम लग्जरी होगी हुवावे की नई स्मार्टवॉच, फोटो लीक, लुक देख आप भी कहेंगे Wow

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *