रीवा में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी लाइन: गोदामों में अधिकारियों की ड्यूटी, कलेक्टर की अपील- कालाबाजारी वालों के झांसे में न आए – Rewa News


रीवा शहर में घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। कई गैस गोदामों के बाहर सुबह से लंबी कतारें लग रही हैं। अजगरहा स्थित गैस गोदाम में करीब 1 किलोमीटर लंबी लाइन लग गई, जबकि मैदानी इलाके में भी उपभोक्ताओं की भीड़ देखी जा रही है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने वितरण व्यवस्था संभालने के लिए शहर के विभिन्न एलपीजी गैस गोदामों में राजस्व और पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने लोगों से कालाबाजारी करने वाले दलालों के झांसे में न आने की अपील की है और पुलिस अधिकारियों को फील्ड में रहकर सूचना मिलते ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अजगरहा और मैदानी में सुबह से कतार गैस सिलेंडर की मांग बढ़ने के कारण कई जगहों पर उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। अजगरहा गैस गोदाम में लगभग 1 किलोमीटर लंबी लाइन लगने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं मैदानी क्षेत्र में भी सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने के लिए कतार में खड़े नजर आए। गोदामों में अधिकारियों की ड्यूटी कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार शहर के प्रमुख गैस गोदामों में राजस्व और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो वितरण व्यवस्था की निगरानी करेंगे। पवार इंडेन, रीवा राजस्व अधिकारी: विंध्या मिश्रा, तहसीलदार हुजूर पुलिस अधिकारी: निरीक्षक थाना समान रीवा गैस सर्विस, रीवा राजस्व अधिकारी: दिलीप श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार पुलिस अधिकारी: निरीक्षक थाना चोरहटा बिछिया इंडेन, रीवा राजस्व अधिकारी: तेजपति सिंह, नायब तहसीलदार पुलिस अधिकारी: निरीक्षक थाना बिछिया पॉपुलर इंडेन, रीवा राजस्व अधिकारी: अरुण यादव, तहसीलदार गुढ़ पुलिस अधिकारी: निरीक्षक थाना विश्वविद्यालय पुष्कर गैस, रीवा राजस्व अधिकारी: यतीश शुक्ला, नायब तहसीलदार पुलिस अधिकारी: निरीक्षक थाना गोविंदगढ़ वर्तिका गैस, रीवा राजस्व अधिकारी: राजीव शुक्ला, नायब तहसीलदार पुलिस अधिकारी: निरीक्षक थाना अमहिया सुबह 8 बजे से होगी निगरानी आदेश के अनुसार नियुक्त राजस्व अधिकारी प्रतिदिन सुबह 8 बजे से अपने-अपने गैस गोदामों में 5 कर्मचारियों के साथ मौजूद रहेंगे। वे गैस सिलेंडरों की निकासी, वितरण और स्टॉक की निगरानी करेंगे। साथ ही गैस की आवक और वितरण की जानकारी प्रतिदिन उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। प्रशासन का कहना है कि इस व्यवस्था से गैस वितरण प्रणाली को व्यवस्थित करने और उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *