Last Updated:
Vikas Mandal Non Veg Shop: रायपुर में बढ़ती ठंड के बीच कुशालपर ब्रिज के नीचे लगी विकास मंडल की नॉनवेज शॉप इन दिनों नॉनवेज लवर्स की पहली पसंद बनी हुई है. गरमा-गरम चिकन पकोड़ा, लेग पीस और काड़ी की बढ़ती मांग से रोज भारी भीड़ उमड़ रही है. 50 से 70 रुपए तक के किफायती दाम और ताज़ा स्वाद के कारण यहां रोज 16-18 हजार की कमाई हो रही है.
Vikas Mandal Non Veg Shop: राजधानी रायपुर शहर में ठंड का असर जैसे-जैसे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शाम ढलते ही कुशालपर ब्रिज के नीचे लगी विकास मंडल की नॉनवेज शॉप पर एक अलग ही रौनक दिखाई देने लगी है. सर्द हवा के बीच गरमा-गरम नॉनवेज का स्वाद लेने के लिए यहां रोजाना भारी भीड़ उमड़ रही है. पिछले 9 सालों से अपनी पहचान बना चुकी विकास मंडल की यह शॉप शहर के नॉनवेज लवर्स की पसंदीदा जगहों में से एक बन गई है, जहां ताजगी, स्वाद और पॉकेट फ्रेंडली दाम लोगों को बार-बार खींचकर ले आते हैं.
विकास मंडल बताते हैं कि उनकी शॉप रायपुर के कुशालपर ब्रिज के नीचे लगती है और हर दिन दोपहर 2:30 बजे से रात 11 बजे तक खुली रहती है. हालांकि, ग्राहक पूरे दिन आते हैं, लेकिन शाम होते ही आवाजाही बेहद बढ़ जाती है. लोग ऑफिस, बाज़ार या कामधंधे से लौटते वक्त गर्माहट भरे नॉनवेज स्नैक्स का स्वाद लेने यहां रुकना नहीं भूलते. खासकर ठंड के मौसम में तो छप्पर फाड़ भीड़ लगती है.
चिकन पकोड़ा और करी की मांग बढ़ी
ठंड शुरू होते ही चिकन पीस, चिकन पकोड़ा और चिकन करी की मांग अचानक कई गुना बढ़ गई है. इन आइटम्स का गरमा गरम मसालेदार स्वाद सर्द मौसम में लोगों की पहली पसंद बन गया है. विकास बताते हैं कि चिकन पकोड़ा हाफ प्लेट मात्र 50 रुपए, चिकन काड़ी 50 रुपए और एक चिकन लेग पीस 70 रुपए में मिलता है, जिससे यह शॉप कम दाम में बेहतरीन क्वालिटी चाहने वालों के लिए परफेक्ट विकल्प बन जाती है. इसके अलावा चिकन चिल्ली हाफ प्लेट 50 रुपए और पोट कलेजी हाफ प्लेट 60 रुपए की दर पर उपलब्ध है.
स्वाद और ताजगी के कारण यहां रोजाना सैकड़ों लोग पहुंचते हैं, जिनमें छात्र, नौकरीपेशा लोग, ड्राइवर, स्थानीय परिवार और नॉनवेज प्रेमी बड़ी संख्या में शामिल होते हैं. विकास बताते हैं कि हर दिन 16 से 18 हजार रुपए तक की कमाई हो जाती है, जो इस शॉप की लोकप्रियता और भरोसे को दर्शाता है.
ठंड के मौसम में बाजारों, चौक-चौराहों और छोटे फूड पॉइंट्स में बढ़ती रौनक के बीच कुशालपर ब्रिज के नीचे स्थित विकास की यह शॉप लोगों के लिए स्वाद, गर्मी और संतुष्टि का ऐसा ठिकाना बन गई है, जहां एक बार आकर लोग अक्सर बार-बार लौटना पसंद करते हैं.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
.