शाजापुर में NH पर लोडिंग वाहन डिवाइडर से टकराया: आगरा से इंदौर जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो लोग घायल – shajapur (MP) News


शाजापुर में नेशनल हाईवे 52 पर रविवार सुबह करीब 5 बजे एक सड़क हादसा हो गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के भरड़ जोड़ के समीप पुल पर आगरा से इंदौर की ओर जा रहा एक लोडिंग आयशर वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इस दुर्घटना में वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डायल 112 के पायलट राजेंद्र सिकरवार और प्रधान आरक्षक अशोक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान अनिल कुमार (36) पुत्र हरिसिंह निवासी आगरा और कांताप्रसाद (28) पुत्र सुंदर सिंह के रूप में हुई है। दोनों का उपचार शाजापुर जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में वाहन का अनियंत्रित होना ही हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *