लो जी, अब अमरूद से बनेगा कैंसर की दवा, दुनिया भर में इलाज का नया रास्ता खुलेगा, नई रिसर्च से उम्मीद की किरण

Last Updated:

Guava Treat Liver Cancer: एक महत्वपूर्ण रिसर्च में यह बात सामने आई है कि अमरूद से तैयार दवा लिवर कैंसर के इलाज का नया रास्ता दे सकती है. यह रिसर्च डेलेवर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने किया है.

लो जी, अब अमरूद से बनेगा कैंसर की दवा, दुनिया भर में इलाज का नया रास्ता खुलेगा
Guava Treat Liver Cancer: अगर सब कुछ सही रहा है तो बहुत जल्दी अमरूद के पेड़ से ऐसी दवा तैयार होगी जो लिवर कैंसर का इलाज कर सकता है. अमेरिका के डेलेवर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की इस रिसर्च में क्रांतिकारी रिजल्ट सामने आया है. इससे लिवर कैंसर के लाखों मरीजों में आशा की नई किरण जागी है. दरअसल, डेलेवेर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अमरूद के पौधों से प्राप्त अणुओं का उपयोग करके लिवर कैंसर के इलाज की एक नई पद्धति खोजी है. यह रिसर्च डिपार्टमेंट ऑफ केमिस्ट्री और बायोकेमिस्ट्री के एसोसिएट प्रोफेसर विलियम चेन के नेतृत्व में की गई है. उनकी टीम ने एक ऐसी प्रक्रिया तैयार की है जिसे नैचुरल प्रोडक्ट टोटल सिंथेसिस कहा जाता है. इस प्रक्रिया से कम लागत में और बड़े पैमाने पर अमरूद के अणुओं को लैब में दोबारा बनाया जा सकता है. यह विधि लिवर कैंसर के इलाज को सस्ता और ज्यादा सुलभ बनाने में मदद कर सकती है. वर्तमान में यह इलाज बहुत महंगा है और इससे बचाव की दर कम है.

कैसे बनेंगी दवाइयां

टीओआई की रिपोर्ट ने रिसर्च के हवाले से बताया है कि प्रकृति से मिली दवाइयां आधुनिक चिकित्सा को लंबे समय से प्रभावित करती रही हैं. जैसे विलो के छाल से मिलने वाले सालिसिन से एस्पिरिन विकसित किया गया वैसे ही कई औषधि पौधों से मिलती है. लेकिन प्राकृतिक संसाधन सीमित होते हैं जिससे बड़ी मात्रा में दवा बनाना कठिन हो जाता है. डेलेवेर की यह टीम इस समस्या का समाधान लेकर आई है. उन्होंने ऐसी तकनीक बनाई है जिससे आसानी से मिलने वाले रसायनों का उपयोग कर अमरूद के अणुओं को पुनः निर्मित किया जा सके. इससे शोधकर्ता लैब में पर्याप्त मात्रा में ये अणु बना पाएंगे, जिससे इलाज को क्लिनिकल रूप से अपनाना आसान होगा.इसमें अमरूद के पौधे से थोड़े से अणु लेकर उसे सिंथेसिस कर इसे बहुत बड़े पैमाने पर बनाया जा सकता है. यानी इससे बहुत ज्यादा पेड़ काटने की जरूरत नहीं होगी.
इस सफलता की खास बात इसकी दोहराई जा सकने वाली प्रक्रिया है और यह किफायती तरीका है. प्राकृतिक उत्पाद से टोटल सिंथेसिस का उपयोग कर टीम ने ऐसा स्टेप-बाय-स्टेप तरीका विकसित किया है, जिसे दुनिया भर के वैज्ञानिक आसानी से अपना सकते हैं. विलियम चेन ने बताया कि अधिकांश क्लिनिकली अप्रूव्ड दवाइयां प्राकृतिक उत्पादों से बनाई जाती हैं. लेकिन पर्याप्त मात्रा में उपचार बनाने के लिए प्राकृतिक संसाधन पर्याप्त नहीं हैं. अब रसायन वैज्ञानिक हमारे शोध पत्र को पढ़कर हमारे रेसिपी के अनुसार इसे खुद बना सकते हैं. इससे यह जीवन रक्षक अणुओं तक पहुंच को समान रूप से उपलब्ध कराना संभव हो गया है. खासकर उन क्षेत्रों में जहां लिवर कैंसर के उपचार महंगे होने के कारण आम लोगों की पहुंच से बाहर हैं.

सिंथेसिस से नया रास्ता खुलेगा

डॉ. चेन की टीम ने अमरुद से प्राप्त अणुओं से लिवर और पित्ता के कैंसर के इलाज की संभावना को खोजा है. लिवर कैंसर इलाज के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण होते हैं. भारत में लिवर कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और बाद के चरणों में इनके ठीक होने की दर सिर्फ 15 प्रतिशत ही रह पाती है. लैब में इन अणुओं का उत्पादन करने से कैंसर के इलाज की जांच और संभावित दवाओं के साथ उनके संयोजन का अध्ययन संभव हो पाएगा. इससे पौधे से बड़ी मात्रा में अणु इकट्ठा करने की जरूरत समाप्त हो जाएगी. इस खोज की सबसे बड़ी खासियत है कि प्रक्रिया सस्ती और दोहराई जा सकने वाली है. नैचुरल प्रोडक्ट टोटल सिंथेसिस की यह विधि हर वैज्ञानिक आसानी से समझ सकता है. डॉ. चेन ने बताया कि अधिकांश क्लिनिकल रूप से मंजूर दवाएं या तो प्राकृतिक उत्पादों से बनती हैं लेकिन पर्यावरण में पर्याप्त प्राकृतिक संसाधन नहीं हैं. अब वैज्ञानिक हमारे द्वारा प्रकाशित रेसिपी को देखकर स्वयं इन्हें बनाकर इसका उपयोग कर सकते हैं. इससे खासकर उन जगहों पर जहां लीवर कैंसर के इलाज महंगे हैं, लोगों को कम कीमत में इलाज मिल सकेगा.

LAKSHMI NARAYAN

Excelled with colors in media industry, enriched more than 18 years of professional experience. L. Narayan contributed to all genres viz print, television and digital media. He professed his contribution in the…और पढ़ें

Excelled with colors in media industry, enriched more than 18 years of professional experience. L. Narayan contributed to all genres viz print, television and digital media. He professed his contribution in the… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

लो जी, अब अमरूद से बनेगा कैंसर की दवा, दुनिया भर में इलाज का नया रास्ता खुलेगा

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *