सब्जी में गिरी छिपकली, जहरीला खाना खाने से परिवार के 6 लोगों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

सतना के रामपुर बाघेलान क्षेत्र अंतर्गत खारी गांव से एक बेहद चिंताजनक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां भोजन में अनजाने में हुई एक छोटी सी चूक पूरे …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 20 Mar 2026 09:39:45 PM (IST)Updated Date: Fri, 20 Mar 2026 09:39:45 PM (IST)

जहरीला खाना खाने से परिवार के लोगों की तबीयत बिगड़ी।

HighLights

  1. जहरीला खाना खाने से परिवार के लोगों की तबीयत बिगड़ी।
  2. अस्पताल में उपचार और डॉक्टर की राय
  3. परिवार के सदस्य ने बताया पूरा किस्सा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। जिले के रामपुर बाघेलान क्षेत्र अंतर्गत खारी गांव से एक बेहद चिंताजनक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां भोजन में अनजाने में हुई एक छोटी सी चूक पूरे परिवार पर भारी पड़ गई। सब्जी में छिपकली गिरने के बाद उसे खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत में सुधार हो रहा है।

भोजन के तुरंत बाद बिगड़ने लगी तबीयत

naidunia_image

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे परिवार के सदस्यों ने घर में बनी सब्जी और रोटी खाई। इसी दौरान संदेह हुआ कि सब्जी में छिपकली गिर गई थी, लेकिन तब तक सभी लोग भोजन कर चुके थे। कुछ ही देर बाद संध्या रजक, सुमित्रा रजक, अमित रजक, अंकिता रजक सहित दो अन्य की तबीयत बिगड़ने लगी।

अस्पताल में उपचार और डॉक्टर की राय

परिजनों ने तुरंत सभी को रामपुर बाघेलान अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल सतना रेफर किया गया। फिलहाल सभी का इलाज जारी है और डॉक्टरों के अनुसार मरीजों की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

परिजनों का बयान

परिवार के सदस्य कमलेश रजक ने बताया कि ‘सुबह सभी ने सामान्य रूप से खाना खाया था, लेकिन खाने के दौरान ही छिपकली गिरने की बात सामने आई, जिसके बाद एक-एक कर सभी की तबीयत बिगड़ती चली गई।’

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *