LIVE: दूसरे ओवर में दक्षिण अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा, हर्षित राणा ने डिकॉक को भेजा पवेलियन

आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच खेला जाएगा. कुछ देर में इस मुकाबले का टॉस होगा. हिमाचल के धर्मशाला में भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें भिड़ेंगी. पांच मैचों की टी20 सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. आज धर्मशाला में जहां टीम इंडिया न्यू चंडीगढ़ में मिली हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं दक्षिण अफ्रीका की नजरें सीरीज में बढ़त बनाने पर रहेंगी. 

भारत या दक्षिण अफ्रीका, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में कौन आगे?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के टी20 मैचों में हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों के बीच अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया को 19 मैचों में जीत मिली है, वहीं 13 बार दक्षिण अफ्रीका ने बाजी मारी है. एक मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका था. दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 8 टी20 मैचों में छह बार भारत ने जीत दर्ज की है.

पिच रिपोर्ट

धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच पर बाउंस देखने को मिलेगा. यहां शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी, इसलिए बल्लेबाजों को शुरुआत में बड़े रिस्क लेने से बचना होगा. हालांकि ये खेल ही ऐसा है कि आपको पहले ओवर से बड़ा शॉट लगाना होता है, लेकिन फिर भी 2 इ 3 ओवर यहां रूककर खेलने का प्रयास करना होगा. जैसे जैसे खेल आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजों को मदद मिलेगी. स्पिनर्स को यहां कुछ खास मदद मिलने की संभावना नहीं है, इसलिए एक बार फिर जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह एक साथ खेल सकते हैं.

धर्मशाला के इस मैदान पर अभी तक 10 टी20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं, इसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 4-4 मैच जीते हैं, 2 मैच बेनतीजा रहे हैं. धर्मशाला में ओस आने की संभावना है, इसलिए टॉस जीतना सबसे महत्वपूर्ण है.

भारतीय की संभावित प्लेइंग 11- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, अक्षर पटेल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

दक्षिण अफ्रीका की  संभावित प्लेइंग 11- क्विंटन डिकॉक, रेजा हेंड्रिक्स, एडन मार्क्रम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डोनोवन फेरीरा, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसेन, लुथो सिपामला, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *