शतरंज की बिसात पर छाई नन्हीं क्वीन!आरिणी ने रिकॉर्ड्स की दुनिया में रचा इतिहास

Last Updated:

Chess Player Aarini Lahoti: दिल्ली की आरिणी लाहोटी 5 साल की उम्र में भारत की सबसे कम उम्र की महिला FIDE-रेटेड खिलाड़ी बनीं. उनका नाम India Book of Records में नाम दर्ज है. उन्होंने कई राष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में शानदार प्रदर्शन किया है.

Aarini Lahoty

दिल्ली की नन्हीं शतरंज खिलाड़ी आरिणी लाहोटी सिर्फ 5 साल की उम्र में वो मुकाम हासिल कर चुकी हैं, जिसके लिए कई खिलाड़ी सालों मेहनत करते हैं. वह भारत की सबसे कम उम्र की महिला FIDE-रेटेड खिलाड़ी बनी हैं. उनका रेटिंग स्कोर है 1551, जो इस उम्र में बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाती है.

पुराना रिकार्ड तोड़ा

आरिणी ने पश्चिम बंगाल की खिलाड़ी उधृति भट्टाचार्य का रिकॉर्ड तोड़ा और नई पहचान बनाई. इसी खास उपलब्धि की वजह से हाल ही में उनका नाम India Book of Records में भी दर्ज किया गया है.

शतरंज का शौक बचपन से

शतरंज का शौक उन्हें बचपन से ही है. महज दो साल की उम्र में उन्होंने Magnus Carlsen के खेल देख-देखकर मोहरों की चालें सीख ली थीं.

Awards

अप्रैल–मई 2025 में मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में हुई दिल्ली स्टेट चेस चैंपियनशिप में आरिनी ने U-11, U-9 और U-7 गर्ल्स कैटेगरी में भाग लेकर सभी को प्रभावित किया.

Awards

इसके बाद जून 2025 में आरिनी ने लगातार दो बड़े टूर्नामेंट खेले जिसमें नेशनल U-07 चैंपियनशिप (ओडिशा, 1–5 जून) और नेशनल U-09 चैंपियनशिप (हरियाणा, 15–21 जून) जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और देशभर में अपनी पहचान बनाई.

Family support

सुरेन्द्र लाहोटी आरिणी के पिता ही नहीं, बल्कि उनके पहले कोच भी हैं. उन्होंने बेटी को शतरंज की दुनिया से बचपन में ही जुड़ने के लिए प्रेरित किया. वह खुद एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के शतरंज खिलाड़ी रह चुके हैं और मौजूदा समय में Bluebells School International, Delhi में sports coach के रूप में कार्यरत हैं.

homebusiness

शतरंज की बिसात पर छाई नन्हीं क्वीन!आरिणी ने रिकॉर्ड्स की दुनिया में रचा इतिहास

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *