इंदौर में बिना नंबर की कार में मिली शराब, बीयर: काली फिल्म भी लगी थी; रोकने पर बहस करता रहा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने थाने भेजा – Indore News

इंदौर में ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर की कार को रोका गया। उसके कांच पर काली फिल्म लगी हुई थी। कार चालक पहले तो गाड़ी रोकने को तैयार नहीं था। जैसे-तैसे पुलिसकर्मियों ने गाड़ी रोकी तो वह कार्रवाई में सहयोग भी नहीं कर रहा था। कार की तल

.

ट्रैफिक पुलिस ने चोइथराम चौराहे पर कार को रोका था।

दरअसल, शनिवार को चोइथराम चौराहे पर सूबेदार सुमित बिलोनिया और उनकी टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान टीम ने बिना नंबर प्लेट और ब्लैक फिल्म लगी नीले रंग की आई-20 कार को देखा। जिसके बाद उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन कार चालक गाड़ी रोकने को तैयार नहीं था और उसने कार आगे बढ़ा दी।

टीम ने तुरंत कार को रुकवाया, लेकिन चालक ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई में सहयोग नहीं कर रहा था और पुलिसकर्मियों से बहस कर रहा था। टीम को शंका हुई तो उन्होंने कार की तलाशी ली, जिसमें उन्हें 12 बोतल शराब और 24 बीयर के कैन मिले।

शराब के बारे में पूछने पर वह जवाब नहीं दे सका। इसकी जानकारी एसीपी ट्रैफिक सुप्रिया चौधरी को दी गई। जिसके बाद गाड़ी और चालक को आगामी कार्रवाई के लिए राजेंद्र नगर थाने भेजा गया।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *