Lips Care: लिपस्टिक लगाने से पहले फॉलों करें ये 4 स्टेप, लंबे समय तक होंठ रहेंगे सॉफ्ट

Last Updated:

Lips Care Tips: लिपस्टिक आपके होंठों खुबसूरत दिखाने की जगह डैमेज कर सकते हैं. इसलिए जरूरी है कि हर बार लिपस्टिक लगाने से पहले यहां बताए गए 4 स्टेप्स को जरूर फॉलो करें. अगर आप इन चार आसान स्टेप्स को अपनी ब्यूटी रूटीन में शामिल करेंगी, तो हर बार आपकी लिपस्टिक परफेक्ट लगेगी और आपके होंठ भी हेल्दी और खूबसूरत नजर आएंगे.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Right Way To Apply Lipstick: लिपस्टिक का इस्तेमाल होंठों को सुंदर और उभरा हुआ दिखाने के लिए किया जाता है. ज्यादातर महिलाएं लिप्सटिक को डायरेक्ट ही लिप्स पर लगा लेती हैं. जबकि लिपस्टिक लगाने का एक सही प्रोसेस है, जिसे फॉलो करना जरूरी है.

लिपस्टिक लगाने से पहले अगर सही तरीके से तैयारी की जाए, तो आपके होंठ न सिर्फ खूबसूरत दिखते हैं बल्कि लंबे समय तक सॉफ्ट और स्मूद भी बने रहते हैं. अक्सर महिलाएं शिकायत करती हैं कि लिपस्टिक लगाने के बाद होंठ सूख जाते हैं या फटने लगते हैं. इसका सबसे बड़ा कारण है प्री-केयर की कमी. अगर आप कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करें, तो यह समस्या आसानी से दूर हो सकती है.

लिपस्टिक लगाने से पहले फॉलो करें ये 4 स्टेप्स

पहला स्टेप एक्सफोलिएशन
होंठों पर जमी डेड स्किन लिपस्टिक को खराब दिखाती है और वह पैची लगने लगती है. इसके लिए आप हफ्ते में 1-2 बार शक्कर और शहद से बना हल्का स्क्रब इस्तेमाल कर सकते हैं या बाजार में मिलने वाला स्क्रब भी लगा सकते हैं. इससे होंठ साफ, मुलायम और नेचुरली गुलाबी दिखते हैं.

दूसरा स्टेप लिप बाम लगाना
लिप बाम होंठों को मॉइश्चर देता है और सूखने से बचाता है, खासकर जब आप मैट लिपस्टिक लगाती हैं. ध्यान रखें कि लिप बाम ज्यादा चिपचिपा न हो. इसे लगाने के बाद करीब 2 मिनट तक छोड़ दें, ताकि यह अच्छे से होंठों में समा जाए. लिप्स को सॉफ्ट रखने के लिए लिपस्टिक लगाने से पहले ही नहीं बल्कि लिप बाम का इस्तेमाल मेकअप हटाने के बाद भी जरूर करें.

तीसरा स्टेप लिप प्राइमर
लिप प्राइमर लिपस्टिक को लंबे समय तक टिकाए रखने में मदद करता है और उसे फैलने या स्मज होने से बचाता है. प्राइमर लगाने से होंठों पर एक स्मूद बेस बनता है, जिससे लिपस्टिक का रंग और भी उभरकर आता है.

चौथा स्टेप फाउंडेशन या कंसीलर का यूज
लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर थोड़ा सा फाउंडेशन या कंसीलर लगाने से होंठों का असली रंग न्यूट्रल हो जाता है. इससे लिपस्टिक का शेड ज्यादा ब्राइट और साफ दिखाई देता है, साथ ही वह लंबे समय तक टिका रहता है.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *