Last Updated:
Lipid profile test guidelines and heart attack: अक्सर हार्ट अटैक का कार्डियक अरेस्ट के मामले झेलने वाले भारत में 80 फीसदी लोगों का लिपिड प्रोफाइल नॉर्मल नहीं है, यह कहना है लिपिड प्रोफाइल गाइडलाइंस बनाने वाले हेल्थ एक्सपर्ट्स का. उनका मानना है कि लिपिड की वजह से 50 फीसदी हार्ट अटैक के मामले सामने आते हैं. आइए जानते हैं क्या होता है लिपिड प्रोफाइल?
हार्ट अटैक के रिस्क को कई गुना बढ़ा देने वाला लिपिड प्रोफाइल टेस्ट क्या होता है, जानें..
कार्डियोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी लिपिड गाइडलाइंस के अध्यक्ष और सर गंगाराम अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभाग के डायरेक्टर जेपीएस साहनी ने बताया कि हार्ट अटैक को लेकर अक्सर ये कहा जाता रहा है कि हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, तनाव या अन्य कारणों की वजह से हार्ट अटैक होते हैं, लेकिन इसके विपरीत भारत में हार्ट अटैक के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार जो चीज देखी गई है, वह है डिस्लिपिडेमिया. यानि लिपिड प्रोफाइल जो भारत में 80 फीसदी लोगों में नॉर्मल नहीं है.
50 फीसदी हार्ट अटैक के मामले इसी वजह से
गाइडलाइंस के सह-लेखक और एम्स नई दिल्ली के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ.एस रामाकृष्णन की मानें तो लिपिड प्रोफाइल की वजह से 50 फीसदी हार्ट अटैक के मामले सामने आते हैं. हार्ट अटैक या कार्डिएक अरेस्ट के बाद जब मरीजों की जांच की जाती है तो पाया जाता है कि इनका लिपिड प्रोफाइल ठीक नहीं होता.और न ही कभी उन्होंने इसकी कभी जांच कराई होती है. बहुत सारे लोगों पता ही नहीं है कि यह क्या है.
क्या होता है ये लिपिड प्रोफाइल
कितना होना चाहिए लिपिड का लेवल?
एचडीएल कोलेस्ट्रॉल की मात्रा शरीर में 40 से ज्यादा होनी चाहिए. हम एक्सरसाइज के द्वारा एचडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ा सकते हैं. हालांकि दुर्भाग्य है कि गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने की कोई दवा नहीं है. वहीं ट्राइग्लिसराइड की बात करें तो वह 200 के नीचे होना जरूरी है. ट्राइग्लिसराइड का बढ़ना भी हमारे खराब खानपान, ज्यादा मीठा और तैलीय खाने और बेतरतीब जीवनशैली से बढ़ता है.हम शुगर लेवल नियंत्रित रखें, एल्कोहॉल न लें और दवाओं के जरिए हम इसे कम रख सकते हैं. एक एक्सटेंडेड लिपिड प्रोफाइल भी होता है, जिसमें लाइपोप्रोटीन ए को देखा जाता है. यह भी एक तरह का खराब कोलेस्ट्रॉल है जो हमारे शरीर में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाता है.
कब कराना चाहिए लिपिड टेस्ट?
गाइडलांइस कहती हैं कि आज जिस तरह से लाइफस्टाइल चल रही है और हार्ट अटैक व कार्डियक अरेस्ट के मामले देखने को मिल रहे हैं. 20-25 साल के बाद हर व्यक्ति को अपना लिपिड प्रोफाइल टेस्ट कराना चाहिए. 40 की उम्र तक हर 5 साल में लिपिड की जांच करा सकते हैं. जबकि 40 की उम्र के बाद हर साल एक बार लिपिड प्रोफाइल की जांच जरूर कराएं.
About the Author
अमर उजाला एनसीआर में रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत करने वाली प्रिया गौतम ने हिंदुस्तान दिल्ली में संवाददाता का काम किया. इसके बाद Hindi.News18.com में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम कर रही हैं. हेल्थ एंड लाइफस्…और पढ़ें
.