मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक 10 फीट लंबा अजगर सड़क पार करते हुए कैमरे में कैद हुआ है. जबलपुर से चरगवां गोटेगांव रोड पर मिरगा के पास अजगर दिखाई दिया. अजगर को देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई. बारिश के दौरान वह झाड़ियों से निकलकर सड़क पर आ गया था. इस क्षेत्र में अक्सर सांप-अजगर और अन्य जीव-जंतु रहवासी क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं.
.