नीमच शहर में कल 4 घंटे लाइट बंद: सुबह 7 से 11 बजे तक चलेगा मेंटनेंस कार्य, कई इलाके प्रभावित – Neemuch News


नीमच के महू रोड इलाके में मंगलवार को बिजली गुल रहेगी। 11 केवी महू रोड फीडर पर जरूरी मेंटेनेंस का काम होना है, जिसकी वजह से सुबह 7 बजे से 11 बजे तक, यानी कुल चार घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी के सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि यह काम मंगलवार, 7 अप्रैल को किया जाएगा। कंपनी ने लोगों से अपील की है कि वे अपने जरूरी काम सुबह 7 बजे से पहले निपटा लें या फिर कटौती के बाद के समय के हिसाब से प्लानिंग करें। इन इलाकों पर पड़ेगा असर फीडर बंद होने से महू रोड के आसपास की कई बड़ी कॉलोनियों में अंधेरा रहेगा। इनमें मुख्य रूप से ये इलाके शामिल हैं, पटवा कॉलोनी, उदय विहार और स्टार सिटी, आदित्य स्टेट, वृन्दावन कॉलोनी और प्रगति नगर, महावीर नगर, हवाई अड्डा रोड, कालानी कॉलोनी और वैभव नगर। बिजली कंपनी ने यह भी साफ किया है कि अगर काम जल्दी हो गया तो बिजली समय से पहले आ सकती है, और अगर काम में देरी हुई तो शटडाउन का समय थोड़ा बढ़ाया भी जा सकता है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *