सर्दियों में बंद कमरे में हीटर-अंगीठी जलाना है अनदेखा अनजाना खतरा! बचाव के लिए जान लें ये जरूरी बातें

X

बंद कमरे में हीटर-अंगीठी जलाना है अनजाना खतरा! बचाव के लिए जान लें ये बातें

 

arw img

Heater Safety Tips: सर्दियों में बंद कमरे में हीटर, अंगीठी, ब्लोअर या गैस गीजर चलाने से हवा में ऑक्सीजन तेजी से घटती है और कार्बन मोनोऑक्साइड गैस बनती है, जो रंगहीन और बिना गंध की होने के कारण व्यक्ति को खतरे का अंदाजा नहीं होता. यह गैस रेड ब्लड सेल्स में ऑक्सीजन की तुलना में 200-250 गुना ज्यादा मजबूती से चिपकती है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति कम हो जाती है और सिरदर्द, चक्कर, उलटी, बेचैनी, घबराहट जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. गैस का स्तर बढ़ने पर व्यक्ति बेहोश हो सकता है और दम घुटने से मौत का खतरा रहता है. बचाव के लिए हीटर या अंगीठी केवल कमरे को थोड़ी देर गर्म करने के लिए चलाएं और तुरंत बंद कर दें. सोते समय उनका उपयोग बिल्कुल न करें. कमरे में वेंटिलेशन का इंतजाम रखें और खिड़की या दरवाजा थोड़ा खुला रखें. हीटर पर कपड़े सुखाने से बचें और रात में लंबे समय तक लगातार हीटर चलाना खतरनाक है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homevideos

बंद कमरे में हीटर-अंगीठी जलाना है अनजाना खतरा! बचाव के लिए जान लें ये बातें

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *