हल्का, टिकाऊ और स्वादिष्ट…. सफर में खाने के लिए परफेक्ट, जानिए आसान रेसिपी

होमफोटोलाइफ़फूड

हल्का, टिकाऊ और स्वादिष्ट…. सफर में खाने के लिए परफेक्ट, जानिए आसान रेसिपी

Last Updated:

अगर आप सफर पर हैं और नाश्ता करने का सोच रहे हैं, तो हल्का, हेल्दी और आसानी से ले जाने लायक खाना सबसे सही विकल्प है. पोहा, खुरमा, आलू कचौड़ी और लिट्टी चोखा जैसे आइटम आपके सफर को स्वादिष्ट और सुविधाजनक बना देते हैं. घर पर तैयार करके इन्हें डिब्बे में रख सकते हैं और लंबे सफर में आराम से खा सकते हैं.

अगर सफर के दौरान कुछ मीठा खाने का मन हो, तो खुरमा एक बेहतरीन विकल्प है. यह मैदा, चीनी और घी से बना कुरकुरा और स्वादिष्ट व्यंजन है, जिसे कभी-कभी शकरपारा भी कहा जाता है. तैयार करने के लिए मैदे को तलकर चाशनी में लपेटा जाता है, जिससे ऊपर चीनी की मीठी परत जम जाती है. इसे आप डिब्बे में बंद करके कई दिनों तक सुरक्षित रख सकते हैं और सफर के दौरान आसानी से खा सकते हैं.

अगर सफर में नाश्ता करने का मन हो, तो घर से लाई चूरा ले जाना एक बढ़िया विकल्प है. सफर के दौरान लोगों को कुरकुरा खाना पसंद आता है, और घर पर लाई को बाजार से लाकर सरसों के तेल में हल्का कुरकुरा किया जा सकता है. साथ में प्याज और मिर्च का मिश्रण डालकर इसे और भी टेस्टी बनाया जा सकता है. तैयार लाई चूरा आप किसी डिब्बे या पॉलीथीन में रखकर सफर में आसानी से खा सकते हैं.

अगर आप 12 घंटे की यात्रा कर रहे हैं, तो सफर के दौरान खाने के लिए आलू कचौड़ी एक बेहतरीन विकल्प है. यह ऐसा आइटम है जो 6-7 घंटे तक खराब नहीं होता और इसे आसानी से ले जाया जा सकता है. सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे चटनी या अचार के साथ खा सकते हैं, और अगर चटनी या अचार उपलब्ध न हो तो सिर्फ आलू और कचौड़ी ही पर्याप्त स्वादिष्ट होती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

एक्सपर्ट अभिषेक कुमार बताते हैं कि सफर के दौरान पोहा एक बेस्ट ऑप्शन है. सूखा पोहा हल्का और हेल्दी होता है. इसे मूंगफली, करी पत्ता और हल्के मसालों के साथ बनाकर अच्छी तरह सूखा लिया जाए, तो यह खराब नहीं होता. तैयार पोहा आप डिब्बे में रखकर सफर में आसानी से खा सकते हैं. सबसे खास बात यह है कि इसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं.

लिट्टी चोखा सफर के दौरान एक अच्छा विकल्प है. हालांकि, इसे लंबे समय तक पैक करके रखना मुश्किल है क्योंकि लिट्टी केवल कुछ घंटे तक ताजा रहती है और चोखा में मौजूद प्याज और टमाटर जल्दी खराब हो सकते हैं. इसलिए, अगर आपका सफर एक रात का है, तो इसे आराम से खाया जा सकता है और यह सफर के लिए पर्याप्त स्वादिष्ट और संतोषजनक विकल्प साबित होगा.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *