ग्वालियर में सुबह और शाम हल्की ठंडक: दिन में चटकती धूप; तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक; दो-तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम – Gwalior News


शहर में मौसम ने तेजी से करवट ली है, जिससे सर्दी की विदाई लगभग तय मानी जा रही है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन में पहली बार इतनी ऊंचाई पर पहुंचा है। दोपहर में गर्मी का असर साफ महसूस हुआ। सोमवार सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया और तेज धूप निकली। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक था। मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे देर रात और तड़के हल्की ठंडक महसूस हुई। दो-तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आगामी दो से तीन दिनों तक रात के तापमान में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, दिन के तापमान में धीरे-धीरे और बढ़ोतरी हो सकती है। साफ आसमान और तेज धूप के कारण दोपहर में गर्मी का असर बढ़ेगा। विशेषज्ञों के मुताबिक मार्च के पहले सप्ताह में तापमान में ऐसी वृद्धि सामान्य है, लेकिन इस बार पारा अपेक्षाकृत तेजी से बढ़ा है। बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल कम हुई मौसम में आए इस बदलाव का असर जनजीवन पर भी दिखने लगा है। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल कुछ कम नजर आई। वहीं, शाम होते ही लोग पार्कों और खुले स्थानों पर टहलते देखे गए। कई लोगों ने हल्के गर्म कपड़े छोड़कर सूती वस्त्र पहनना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि दोपहर के समय तेज धूप से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और बाहर निकलते समय सिर को ढककर रखें। शहर में अब ठंड की विदाई और गर्मी की दस्तक साफ तौर पर महसूस की जा रही है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *