पुरानी स्मृतियां यानी यादें वास्तव में हमारी सच्ची मित्र होती हैं। वे हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं और हमारी गलतियों को प्रकट करती हैं। यादें बताती हैं कि हमने कहां चूक की, किन अवसरों को हम खो चुके हैं, हमने कब-कब गलत निर्णयों लिए हैं। इस प्रकार यादें हमारे लिए सच्ची शिक्षक बन जाती हैं। बीता समय सदैव हमारे लिए प्रेरक रहता है, क्योंकि उससे हम अनुभव प्राप्त करते हैं। भविष्य की अच्छी योजनाएं तभी बनाई जा सकती हैं, जब हम अतीत से शिक्षा लें। आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र में जानिए हम किसकी मदद से आगे बढ़ सकते हैं? आज का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें।