मैं साफ कर दूं कि शादी…, आखिरकार स्मृति मंधाना ने तोड़ी चुप्पी; पलाश के साथ रिश्ते पर दिया बय


भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को होनी थी, 22 नवंबर तक सबकुछ ठीक था लेकिन अचानक खबर आई कि शादी टाल दी गई है क्योंकि स्मृति के पिता की तबियत अचानक खराब हो गई. इसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें उड़ी, पलाश के अफेयर की बात भी सामने आई. अब स्मृति ने खुद पहली बार पलाश के साथ अपने रिश्ते को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया कि शादी अब नहीं होगी.

स्मृति मंधाना ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, “पिछले कुछ हफ्तों से मेरी जिंदगी को लेकर बहुत सारे अंदाजे लगाए जा रहे हैं और मुझे लगता है कि इस समय मेरे लिए बोलना जरुरी है. मैं ऐसी इंसान हूं जो अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा बात नहीं करती और मैं इसे ऐसे ही रखना चाहूंगी. लेकिन मुझे यह साफ करना होगा कि शादी कैंसिल हो गई है.”

स्मृति ने आगे लिखा, “मैं इस मामले को यहीं खत्म करना चाहती हूं और आप सभी से भी यही करने की गुजारिश करती हूं. मैं आपसे प्रार्थना करती हूं कि इस समय दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करें और हमें अपनी गति से आगे बढ़ने का मौका दें.”

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी कैंसिल

स्मृति ने आगे लिखा, “मेरा मानना ​​है कि हम सभी के पीछे एक बड़ा मकसद है और मेरे लिए वह हमेशा अपने देश को सबसे ऊंचे लेवल पर रिप्रेजेंट करना रहा है. मैं उम्मीद करती हूं कि जब तक हो सके, इंडिया के लिए खेलती रहूं और ट्रॉफी जीतूं और मेरा फोकस हमेशा वहीं रहेगा. आपके सपोर्ट के लिए धन्यवाद. अब आगे बढ़ने का समय है.”

किस वजह से टूटी स्मृति और पलाश की शादी?

सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हो रहे थे, जिसमें कहा जा रहा था कि पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी न्यू ईयर के आस पास होगी. जबकि कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि पलाश का अफेयर शादी टूटने की वजह है. अब स्मृति ने साफ कर दिया है कि उनकी पलाश के साथ शादी नहीं होगी, हालांकि उन्होंने इसका कारण नहीं बताया. उन्होंने लोगों से भी इस पर बात न करने की अपील की.

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *