Last Updated:
Best Indoor Plants for Air Purifier: देश में बढ़ते वायु प्रदूषण और दिल्ली का AQI 400 पार होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है. हेल्थ समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं, ऐसे में अगर महंगा एयर प्यूरीफायर खरीदना संभव न हो तो प्राकृतिक विकल्प मददगार साबित हो सकते हैं. कुछ इनडोर पौधे हवा से जहरीले केमिकल सोखकर घर को सुरक्षित और ताज़ा बना देते हैं. आइए जानते हैं.
हरी और चमकदार पत्तियों वाला जीजी प्लांट घर के हर कोने को मॉडर्न और प्रीमियम लुक देता है. इसकी खासियत है कि यह बहुत कम पानी में भी आसानी से पनप जाता है और धूप से बचाकर रखने पर और तेजी से बढ़ता है. गार्डनिंग एक्सपर्ट बताते हैं कि, जीजी प्लांट हवा में फैलने वाले हानिकारक केमिकल्स, खासकर पेट्रोलियम आधारित प्रदूषकों को अवशोषित करने में सक्षम है. इसलिए यह घरों और ऑफिसों दोनों के लिए परफेक्ट इनडोर प्लांट माना जाता है.

रबड़ प्लांट अपनी बड़ी, मोटी और चमकीली पत्तियों के कारण घर को रॉयल और एलिगेंट लुक देता है. यह पौधा मिट्टी को थोड़ा नम रखने पर तेजी से बढ़ता है और सीधी धूप से दूर रखने पर इसकी पत्तियों का रंग और चमक लंबे समय तक बरकरार रहती है. गार्डनिंग एक्सपर्ट के मुताबिक, यह पौधा हवा से फॉर्मेल्डिहाइड जैसे हानिकारक केमिकल को तेजी से हटाता है. यह केमिकल घरेलू डिटर्जेंट, ग्रीस और कई फर्नीचर में पाया जाता है. रबड़ प्लांट इनडोर एयर क्वालिटी सुधारने के लिए बेहतरीन प्राकृतिक विकल्प है.

फिडल लीफ फिग प्लांट अपनी बड़ी और आकर्षक पत्तियों के कारण हर होम डेकोर में तुरंत हाई-एंड लुक जोड़ देता है. इसकी खासियत यह है कि यह न सिर्फ हवा को शुद्ध करता है बल्कि घर की ह्यूमिडिटी को भी कम करने में मदद करता है. इसे ऐसी जगह रखा जा सकता है जहां प्राकृतिक रोशनी आती हो. हल्की धूप भी इस पौधे के लिए फायदेमंद होती है. इस पौधें की खूबसूरत पत्तियां लिविंग रूम, बेडरूम या कॉर्नर स्पेस को सजावटी बनाती हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

एरिका पाम घर को रॉयल और स्पेशियस लुक देने के लिए बेहतरीन माना जाता है. इसकी पतली और लंबी पत्तियाँ किसी भी इनडोर स्पेस को तुरंत खूबसूरत बना देती हैं. इसे सीधी धूप से बचाकर रखना जरूरी है, क्योंकि ज्यादा धूप पत्तियों को पीला कर देती है. पानी की हल्की नमी इस पौधे को स्वस्थ बनाए रखती है. एरिका पाम घर की हवा से कई तरह के केमिकल, जैसे टॉक्सिन्स और धूल कणों को कम करने में मददगार है और यह बड़ा या छोटा, दोनों आकारों में लगाया जा सकता है.

मॉन्स्टेरा प्लांट अपनी यूनिक पत्ती संरचना और डिजाइन के लिए जाना जाता है. इसकी पत्तियों में बने प्राकृतिक छेद इसे मॉडर्न, स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक देते हैं. यह पौधा इनडोर लाइट में भी तेजी से बढ़ता है और फॉर्मेल्डिहाइड जैसे केमिकल को हवा से हटाने में सक्षम है. इसे सीधी धूप से बचाकर रखें और हर 3 दिन में पानी दें, अगर पत्तियां पीली हों तो समझ लें कि पानी या रोशनी में बदलाव की जरूरत है. घर के किसी भी कॉर्नर को आकर्षक बनाने के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है.
.