Leo Horoscope Today 12 March 2026: शुक्र-शनि की युति आज बना रही लाभ के योग, जानें राशिफल

Last Updated:

Leo Horoscope Today 12 March 2026, Aaj Ka Singh Rashifal: आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए कई मायनों में खास रहने वाला है. ग्रहों की स्थिति भी सकारात्मक संकेत दे रही है. धनु राशि उदित हो रही है और लग्न में शुक्र के साथ शनि की युति बन रही है. यह योग सिंह राशि के लोगों के लिए लाभ और खुशियां देने वाला माना जा रहा है.

आज का सिंह राशिफल, Leo Horoscope Today: आज 12 मार्च 2026 गुरुवार को कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. इस दिन मूल नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. ज्योतिष शास्त्र में मूल नक्षत्र को सामान्य रूप से बहुत शुभ नहीं माना जाता, लेकिन इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग अक्सर जीवन में ऊंचे पद और सम्मान प्राप्त करते हैं. उन्हें धन, संपत्ति और प्रतिष्ठा मिलने के अच्छे योग बनते हैं.

खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए कई मायनों में खास रहने वाला है. ग्रहों की स्थिति भी सकारात्मक संकेत दे रही है. धनु राशि उदित हो रही है और लग्न में शुक्र के साथ शनि की युति बन रही है. यह योग सिंह राशि के लोगों के लिए लाभ और खुशियां देने वाला माना जा रहा है.

सिंह राशि करियर राशिफल
करियर और पढ़ाई से जुड़े सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिस का माहौल अनुकूल रहेगा. कामकाज में सफलता मिलेगी और आय बढ़ने के भी संकेत दिखाई दे रहे हैं. आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आगे चलकर करियर में बड़ा अवसर दिला सकता है. हालांकि, आज स्थान परिवर्तन के बारे में सोचने से बचना चाहिए. कुंडली के 12वें स्थान पर राहु, मंगल, बुध और सूर्य की युति बन रही है. इस स्थिति में वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है. गलत शब्द या विवाद की स्थिति बनते काम को बिगाड़ सकते हैं. इसलिए फिलहाल जहां काम कर रहे हैं वहीं स्थिर रहना बेहतर रहेगा.

विद्यार्थियों के लिए कैसा रहेगा दिन
विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन अच्छा माना जा रहा है. कुंडली के पांचवें स्थान पर कर्क राशि का प्रभाव बन रहा है. इसके कारण छात्रों को पढ़ाई में लाभ मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं. खासकर जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं या उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें पढ़ाई में अच्छा परिणाम मिल सकता है. नए विषयों को समझने में भी आसानी होगी. ऐसे में आज का दिन विद्यार्थियों के लिए मेहनत करने का अच्छा अवसर साबित हो सकता है.

स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य से अच्छा रहने वाला है. हालांकि लग्न में शनि के प्रभाव के कारण कुछ लोगों को मानसिक तनाव महसूस हो सकता है. काम का दबाव या छोटी बातों को लेकर मन में चिंता रह सकती है. लेकिन परिवार और करीबी लोगों का सहयोग मिलने से यह तनाव ज्यादा प्रभाव नहीं डालेगा. इसके अलावा कुछ लोगों को चर्म रोग या त्वचा से जुड़ी समस्या होने की भी संभावना बन रही है.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार और आर्थिक मामलों में सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी माना जा रहा है. कारोबार में बढ़ोतरी के संकेत हैं और धन की आवक भी अच्छी रह सकती है. व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे आगे लाभ की स्थिति बनेगी. आज का दिन निवेश के लिए भी अच्छा माना गया है. ज्योतिष के अनुसार सिंह राशि के जातक सफेद वस्तुओं से जुड़े कारोबार में निवेश कर सकते हैं. जैसे चांदी, आइस्क्रीम, केमिकल या कॉटन से बने उत्पाद. इन क्षेत्रों में किया गया निवेश भविष्य में अच्छा लाभ दिला सकता है.

पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ 
पारिवारिक जीवन और लव लाइफ के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है. पति पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. एक दूसरे के प्रति समझ और सहयोग बढ़ेगा. प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक माहौल बना रहेगा. मित्रों से भी सहयोग मिलने के संकेत हैं. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. घर का माहौल शांत और खुशहाल रहने की संभावना है.

आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के लोगों के लिए अंक 7 विशेष रूप से शुभ माना गया है. इसके अलावा 3, 5 और 9 अंक भी लाभ देने वाले हो सकते हैं. किसी महत्वपूर्ण निर्णय या चयन के समय इन अंकों को ध्यान में रखना अच्छा परिणाम दे सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज सिंह राशि के लोगों को अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखना चाहिए. अनावश्यक विवाद से बचें और अग्नि से दूरी बनाए रखें, क्योंकि हादसे की आशंका बन सकती है. आज के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ माना गया है. इससे मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *