Last Updated:
Tips and Tricks: नींबू एक ऐसा फल है, जो सालभर पाया जाता है और इसका इस्तेमाल हर घर में होता है. लेकिन अक्सर ज्याद दिन तक नींबू रखने पर या तो वह सूख जाते हैं या फिर खराब हो जाते हैं. ऐसे में आइए आपको घरेलू नुस्खा बताते हैं, जिससे नींबू को सुरक्षित रखा जा सकता है.
नींबू एक ऐसी फसल है, जिसकी गर्मियों में डिमांड अधिक रहती है, क्योंकि नींबू का इस्तेमाल सलाद नींबू पानी, शरबत के अलावा कई घरेलू चीजों में इसका रोज इस्तेमाल होता है. ऐसे में अधिकतर लोग बड़ी मात्रा में नींबू खरीद लेते हैं, लेकिन सही तरीके से न रखने पर ये जल्दी सूखने लगता है और उनका रस भी कम हो जाता है. अगर आप चाहते हैं कि नींबू लंबे समय तक ताजे और रसीले बने रहें, ऐसे मे कुछ घरेलू आसान उपाय अपनाएं, जिनके जरिए इस समस्या से छुटकारा पा सकता है.
किचन एक्सपर्ट अनामिका भारती ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि नींबू किचन का अहम हिस्सा है. इसको कई व्यंजनों में उपयोग किया जाता है, जिस वजह से इसकी मांग बाजार में पूरे साल बनी रहती है. अधिक गर्मी होने के कारण नींबू 2-3 दिनों मे खराब व सूखने लगते हैं. इस समस्या से लोग काफी परेशान हो जाते हैं. ऐसे में बिना फ्रिज के कुछ उपाय हैं, जिनकी मदद से टमाटर को लंबे समय तक तरोताजा रखा जा सकता है.
नींबू को आप लंबे समय तक बिना फ्रिज के फ्रेश रखना चाहते हैं, तो आप उसे पानी में डुबोकर रख सकते हैं. पानी में डुबोकर रखने से नींबू लंबे समय तक फ्रेश बना रहता है. एक कांच के जार में पानी भरें और उसमें नींबू डालकर फ्रिज में रख दें. बस हर 2-3 दिन में इसका पानी बदलते रहें. ये तरीका नींबू के छिलके को नरम और अंदर के रस को फ्रेश रखता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
नींबू को फ्रेश रखने के लिए हर नींबू को अलग-अलग अखबार या पेपर टॉवल में लपेटकर किसी ठंडी जगह पर रखें. कागज एक्स्ट्रा नमी को सोख लेता है, जिससे नींबू सड़ने से बच जाते हैं.
नींबू के ऊपर हल्का सा नारियल या रिफाइंड तेल लगा देने से उनके ऊपर एक सुरक्षा कवच बन जाता है. ये तेल नींबू के अंदर की नमी को बाहर नहीं निकलने देता और वो जल्दी नहीं सूखते हैं.
अगर आपने आधा नींबू इस्तेमाल किया है और आधा बच गया है, तो कटे हुए हिस्से पर थोड़ा सा नमक लगा दें और उसे किसी छोटे डिब्बे में बंद करके रखें. नमक उसे अगले 2-3 दिनों तक खराब होने से बच जाएगा.
नींबू को कभी भी ऐसी जगह न रखें, जहां सीधी धूप आती हो. धूप की गर्मी नींबू के सूखने की प्रोसेस को तेज कर देती है. इन्हें हमेशा छांव और ठंडी हवा वाली जगह पर ही स्टोर करें.
.