Lemon Peel Uses: नींबू हर घर की किचन का एक जरूरी हिस्सा है. चाहे सलाद में स्वाद बढ़ाना हो, चाय में फ्लेवर लाना हो या फिर किसी खाने को ताजगी देनी हो, नींबू हर जगह काम आता है, लेकिन मज़ेदार बात ये है कि हममें से ज्यादातर लोग नींबू का रस निकालकर उसका छिलका कूड़ेदान में फेंक देते हैं. जबकि सच तो ये है कि नींबू का छिलका भी उतना ही काम का होता है जितना इसका रस। इसमें मौजूद नैचुरल ऑयल, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स कई कामों में मदद करते हैं, अगर आप चाहें तो नींबू के छिलकों को दोबारा इस्तेमाल करके सफाई, हेल्थ और ब्यूटी के साथ-साथ घर के कई छोटे-मोटे काम आसान बना सकते हैं और साथ ही पैसे भी बचा सकते हैं.
नींबू के छिलकों में मौजूद नैचुरल ऑयल और विटामिन C हमारी स्किन, बालों और हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं, ये छिलके बैक्टीरिया को खत्म करने, बदबू हटाने और चीजों को चमकाने में मददगार साबित होते हैं. यही वजह है कि इन्हें घर के कामों में बार-बार इस्तेमाल करना एक स्मार्ट और इको-फ्रेंडली तरीका है.
नींबू के छिलकों को दोबारा इस्तेमाल करने के तरीके
1. फ्रिज की बदबू दूर करें
फ्रिज में कई बार खाने की महक मिलकर अजीब-सी बदबू बना देती है. ऐसे में नींबू के छिलकों में थोड़ा बेकिंग सोडा भरकर फ्रिज में रख दें, ये नैचुरल डियोडोरेंट की तरह बदबू को सोख लेगा और फ्रिज हमेशा ताज़ा महक देगा.
2. स्किन को फ्रेश बनाने के लिए
नींबू के छिलकों को धूप में सुखाकर पीस लें और पाउडर बना लें. इसमें गुलाब जल या दही मिलाकर फेस पैक लगाएं. इससे स्किन न सिर्फ ब्राइट दिखेगी बल्कि ग्लो भी बढ़ेगा, ये तरीका खासकर ऑयली और डल स्किन वालों के लिए अच्छा है.
3. नेचुरल क्लीनर बनाएं
नींबू के छिलकों को एक जार में डालें और उसमें सफेद सिरका भर दें. 10-15 दिन तक ढककर रखें. उसके बाद इस लिक्विड को छानकर स्प्रे बोतल में डालें और किचन स्लैब, सिंक या टाइल्स साफ करें, ये दाग और बदबू दोनों को आसानी से हटा देता है.
4. बर्तन चमकाने के लिए
अगर बर्तनों पर जिद्दी दाग लगे हों तो नींबू के छिलके पर थोड़ा नमक डालकर बर्तनों पर रगड़ें. इससे बर्तन तुरंत चमक जाएंगे और आपको महंगे क्लीनर पर पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे.
5. चाय में फ्लेवर के लिए
नींबू के छिलकों को धूप में सुखाकर किसी जार में स्टोर कर लें. जब भी चाय बनाएं तो इसमें थोड़ा सा छिलका डालें. इससे चाय में नैचुरल फ्लेवर और हल्की-सी खुशबू आ जाएगी, जो मूड फ्रेश कर देगी.
6. घर में ताजगी के लिए
सूखे नींबू के छिलकों को छोटी-सी पोटली में भरकर अलमारी, बैग या जूतों के रैक में रखें, ये बदबू को सोखकर जगह को ताज़गी से भर देंगे.
.