Last Updated:
Gardening Tips: अगर आपके पास नींबू, संतरा या लाइम जैसे सिट्रस पौधे हैं और आप चाहते हैं कि वे हमेशा हरे-भरे और तंदुरुस्त रहें, तो यह तरीका आपके लिए परफेक्ट है. हां, हम बात कर रहे हैं नींबू के छिलके वाले पानी की. यह न सिर्फ पौधों को पोषण देता है, बल्कि उन्हें बीमारियों से भी बचाता है.
Lemon Peel Water For Citrus Plants: अगर आपकी बालकनी, बगीचा या छत पर नींबू, संतरा या लाइम के पौधे हैं, तो आप चाहते होंगे कि ये हमेशा हरे-भरे और फलदार रहें. ये पौधे सालभर हरे रहते हैं और साल में दो बार फल भी देते हैं. आमतौर पर इसके लिए बाजार में कई तरह के फर्टिलाइज़र मिलते हैं, लेकिन रासायनिक फर्टिलाइज़र कभी-कभी पौधों को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं और फल आना बंद हो जाता है. ऐसे में एक आसान और प्राकृतिक तरीका है नींबू के छिलके का पानी.
नींबू के छिलके वाला पानी बनाने का तरीका-
- 1-2 नींबू के छिलके लें.
- इन्हें अच्छे से धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
- 1 लीटर पानी में छिलके डालकर 12-24 घंटे के लिए छोड़ दें.
- इसके बाद पानी को छानकर स्प्रे बोतल में भर लें.
कैसे इस्तेमाल करें-
- पत्तियों पर स्प्रे करें: हल्का-हल्का स्प्रे करने से पौधे के पत्ते हरे-भरे और चमकदार रहते हैं.
- मिट्टी में डालें: पानी को जड़ों के पास डालें ताकि पोषक तत्व सीधे जड़ों तक पहुंचे.
- सप्ताह में 1-2 बार से ज्यादा न दें.
नींबू के छिलके वाले पानी के फायदे-
- पौधों की सेहत बढ़ाए: विटामिन और मिनरल्स पौधों को मजबूत बनाते हैं.
- रोगों से बचाए: फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है.
- मिट्टी स्वस्थ रखे: साइट्रिक एसिड मिट्टी के पोषक तत्वों को संतुलित करता है.
- रसायन फ्री तरीका: यह एक नेचुरल और सुरक्षित तरीका है पौधों को स्वस्थ रखने का.
कुछ जरूरी बातें ध्यान में रखें-
- पानी हमेशा ताजा बनाएं, पुराना पानी देने से नुकसान हो सकता है.
- इसे सीधे धूप में लंबे समय तक न रखें.
- छोटे पौधों में शुरुआत में थोड़ी मात्रा दें और प्रतिक्रिया देखें.
नींबू के छिलके वाला पानी आपके सिट्रस पौधों के लिए सुपर आसान, प्राकृतिक और किफायती तरीका है. इससे पौधे हरे-भरे रहते हैं, बीमारियों से बचते हैं और फलों की गुणवत्ता भी बढ़ती है. बस इसे सही तरीके से इस्तेमाल करें और पौधों की देखभाल में मज़ा आएगा.
मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन से की, जिसके बाद दैनिक भास्कर सहित कई प्रमुख अख़बारों में मेनस्ट्रीम रिपोर्टर के तौर पर काम किया. हेल्थ, एजुकेशन, कला, सामाजिक मुद्दों जैसे विविध क्षेत्रों में रिप…और पढ़ें
मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन से की, जिसके बाद दैनिक भास्कर सहित कई प्रमुख अख़बारों में मेनस्ट्रीम रिपोर्टर के तौर पर काम किया. हेल्थ, एजुकेशन, कला, सामाजिक मुद्दों जैसे विविध क्षेत्रों में रिप… और पढ़ें
.