नौकरी छोड़ी, 20 लाख का लिया लोन, एक साल में ही कमाई तीन गुना, बिजनेस ऐसा जिसका सुना भी नही

Last Updated:

Success Story: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के एक किसान के बेटे अभिषेक जायसवाल ने 20 लाख रुपये के लोन से अपना बिजनेस शुरू कर सफलता की मिसाल पेश की है. उन्होंने केला और प्याज का पाउडर बनाने का यूनिट लगाकर मुंबई और पुणे जैसे शहरों में अपनी पहचान बनाई है. इस बिजनेस से वे हर साल 10 से 12 लाख रुपये तक की कमाई कर रहे हैं, जो उनकी पहले की नौकरी से कई गुना ज्यादा है. इतना ही नहीं, वे अपने गांव के लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं और ग्रामीण स्तर पर आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रहे हैं. यह कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो कम संसाधनों में भी बड़ा सपना देखने का हौसला रखते हैं.

Banana Powder Business Success Story: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के पातोंडा गांव के रहने वाले अभिषेक जायसवाल ने वो कर दिखाया, जो आज के युवाओं के लिए मिसाल बन गया है. किसान परिवार से आने वाले अभिषेक ने नौकरी छोड़कर खुद का बिजनेस शुरू करने का फैसला लिया और आज लाखों की कमाई कर रहे हैं.

20 लाख का लोन, जिंदगी बदल गई
अभिषेक को प्रधानमंत्री खाद्य प्रसंस्करण योजना के बारे में जानकारी मिली. उन्होंने बैंक से 20 लाख रुपये का लोन लिया और केला व प्याज का पाउडर बनाने का यूनिट शुरू किया. शुरुआत में थोड़ा डर था, लेकिन उन्होंने रिस्क लिया और आज वही फैसला उनकी सबसे बड़ी ताकत बन गया.

ऐसा प्रोडक्ट, जिसकी शहरों में भारी डिमांड
अभिषेक “लाला हार्वेस्ट” नाम से केला और प्याज का पाउडर तैयार करते हैं. यह पाउडर मुंबई, पुणे जैसे बड़े शहरों में सप्लाई होता है. होटल और रेडीमेड मसालों में इसका खूब इस्तेमाल होता है, इसलिए इसकी डिमांड लगातार बढ़ रही है.

नौकरी छोड़ी, कमाई हो गई तीन गुना
पहले अभिषेक नौकरी करके साल के 3-4 लाख रुपये कमा पाते थे. लेकिन अब उसी मेहनत से वे हर साल 10 से 12 लाख रुपये कमा रहे हैं. यानी उनकी कमाई तीन गुना बढ़ चुकी है.

गांव में ही दे रहे रोजगार
अभिषेक सिर्फ खुद ही नहीं कमा रहे, बल्कि अपने गांव के लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं. उनके यूनिट में 4 महिलाएं और 2 पुरुष काम कर रहे हैं. उनका सपना है कि आगे इस बिजनेस को और बड़ा बनाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार दें. अभिषेक की कहानी साफ बताती है कि अगर सही योजना और मेहनत हो, तो गांव में रहकर भी बड़ा बिजनेस किया जा सकता है. नौकरी ही एकमात्र रास्ता नहीं है कभी-कभी खुद का काम ही असली सफलता दिलाता है.

About the Author

Shweta Singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *