50 की उम्र में छोड़ी नौकरी, खड़ा कर दिया अरबों का बिजनेस; जानिए Nykaa की फाउंडर की सक्सेस स्टोर

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Nykaa Success Story: 50 साल की उम्र में नौकरी छोड़ने और खुद का बिजनेस स्टार्ट करने का फैसला लेना किसी के लिए भी आसान नहीं होता है. साथ ही अपने फैसले को सही साबित करना तो उतना ही मुश्किल है. हालांकि, दुनिया में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो, ये कारनामा करके दिखाते हैं.

ब्यूटी और लाइफस्टाइल रिटेल कंपनी नायका की फाउंडर और सीईओ फाल्गुनी नायर ने यह कारनाम करके दिखाया हैं. फोर्ब्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ 39,555 करोड़ रुपये है. फाल्गुनी आज भारत के अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हैं. आइए जानते हैं, नायका की शुरुआत और सक्सेस की कहानी…

मुंबई में हुआ फाल्गुनी नायर का जन्म

फाल्गुनी नायर का जन्म 9 फरवरी 1963 को मुंबई के एक गुजराती परिवार में हुआ. उन्होंने सिडेनहैम कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई की है. फाल्गुनी ने एएफ फर्ग्यूसन कंपनी में मैनेजमेंट कंसल्टेंट के तौर पर पहली नौकरी की थी. साल 1993 में वे कोटक महिंद्रा बैंक से जुड़ गई.

आने वाले बहुत सालों तक वे इसी कंपनी में काम करती रही. फाल्गुनी ने नौकरी के दौरान ही एमबीए की डिग्री भी हासिक की. साल 2007 में उन्हें कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया. 

कैसे हुई नायका की शुरुआत?

फाल्गुनी नायर ने साल 2012 में नायका की शुरुआत की थी.  बिजनेस में कदम रखने से पहले वह एक इनवेस्टमेंट बैंकर के तौर पर काम कर चुकी थीं. अपने अनुभव के दौरान उन्होंने महसूस किया कि भारत में ब्यूटी और वेलनेस प्रोडक्ट्स के स्टोर्स में बहुत सी कमियां हैं.

साथ ही ऑनलाइन खरीदारी का कोई भरोसेमंद प्लेटफॉर्म भी मौजूद नहीं है. इसी कमी को अवसर मानते हुए उन्होंने ब्यूटी इंडस्ट्री में कदम रखने का फैसला लिया. हालांकि, उनके पास रिटेल और ब्यूटी प्रोडक्ट्स क्षेत्र में काम करने का अनुभव उतना नहीं था. फिर भी आज उन्होंने नायका को एक ब्रांड बना दिया है.

नायका नाम संस्कृत के शब्द न्यायका से लिया गया है. जिसका मतलब है सुंदरता की प्रतीक महिला. फाल्गुनी नायर ने नायका को सिर्फ एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि एक विश्वसनीय ब्रांड के रूप में तैयार किया है. जिससे ग्राहक नायका पर भरोसा करते हैं.

नायका आईपीओ

नायका ने 2019 में अपनी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) बाजार में लॉन्च किया था. आज नायका शेयर बाजार में एक लिस्टेड कंपनी है. फाल्गुनी नायर को नायका की सफलता का पूरा श्रेय जाता है.

उन्होंने साबित कर दिया है कि, सपने की कोई उम्र सीमा नहीं होती है. कड़ी मेहनत से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है. फाल्गुनी को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी नवाजा गया हैं.

नायका का तेजी से बढ़ता कारोबार

नायका ने आज खुद को एक मजबूत ब्रांड के रूप में स्थापित किया है. आज यह भारत का सबसे बड़ा ब्यूटी और वेलनेस प्लेटफॉर्म बन चुका है. जिसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही बाजारों में अच्छी पहचान मिली है.

कंपनी ने साल 2015 में अपना पहला स्टोर शुरू किया था और अब देशभर में इसके 200 से ज्यादा स्टोर्स मौजूद हैं. कंपनी ने अपने व्यापार में विस्तार करते हुए  Nykaa Luxe और नायक फैशन जैसे नए वेंचर्स खोले हैं. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली की जहरीली हवा का कॉरपोरेट पर असर, प्रदूषण से परेशान सीनियर अधिकारी ने दिया इस्तीफा

 

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *